{"_id":"6144e6e98ebc3eb5030371fe","slug":"refreshing-old-memories-of-meeting-friends-in-tokyo-bhiwani-news-hsr611995935","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो में दोस्तों से मिलकर की पुरानी यादें ताजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोक्यो में दोस्तों से मिलकर की पुरानी यादें ताजा
विज्ञापन
टोक्यो पैरालंपिक में पैरा ताइक्वांडो खिलाड़ी अरुणा तंवर चोटिल होने के कारण मैच से बाहर हो गई थी। भले ही वे पदक से चूक गई मगर टोक्यो में उन्हें काफी कुछ अनुभव हुआ है। अरुणा की एकाग्रता और उसका आत्मविश्वास ही उसकी असल पूंजी है। अब टोक्यो से सबक ले वह बचाव और प्रतिद्वंदी खिलाड़ी के वार करने के तरीके पर ध्यान केंद्रित करेंगी। अरुणा को टोक्यो में पुराने दोस्त मिले, जिनसे मिलकर पुरानी यादें ताजा की।
सितंबर के अंतिम सप्ताह मैदान में उतरेंगी
अरुणा तंवर ने बताया कि फिलहाल वे घर पर ही चोट से उबरने के लिए घरेलू नुस्खे अपना रही हैं। साथ ही पौष्टिक आहार पर भी ध्यान दे रही हैं। अरुणा के हाथ और पांव में चोट की सूजन तो कम हो गई मगर अंदरूनी चोट अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। ऐसे में वो करीब दस दिन ओर घर पर ही आराम करेंगी। अरुणा ने बताया कि वे सितंबर के अंतिम सप्ताह तक फिर से मैदान में उतरेंगी। इसके लिए वे एमडीयू कैंपस में कोच अशोक कुमार के मार्गदर्शन में अपनी अगली प्रतियोगिताओं की तैयारी करेंगी।
टोक्यो में मिला परिवार जैसा माहौल, बस खाने में हुई परेशानी
अरुणा ने बताया कि टोक्यो में उसे वे खिलाड़ी मिले जिनके साथ वह पहले मैच खेल चुकी हैं। इसकी वजह से वे काफी खिलाड़ियों से परिचित थी। कोच और टोक्यो पैरालंपिक खेल कमेटी की ओर से भी अच्छा सहयोग मिला। टोक्यो में खाने में काफी सारे व्यंजन तो थे, मगर अधिकतर मांसाहारी थे और वह शुद्ध शाकाहारी है। ऐसे में उसे खाने में थोड़ी परेशानी हुई, फिर संबंधित अधिकारियों को इसके बारे में बताने के बाद उसे शाकाहारी भोजन उपलब्ध करवाया गया।
विज्ञापन
पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में जुटेंगी
अरुणा ने बताया कि सेहत में सुधार होने के बाद वह फिर से अभ्यास के लिए मैदान में उतरेंगी। अब वह एशियन गेम्स, एशियन चैंपियनशिप और पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी शुरू करेंगी। इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए पदक लेकर आएंगी। अरुणा ने बताया कि वह पैरालंपिक 2024 में देश को स्वर्ण पदक दिलाकर टोक्यो की कमी को पूरा करेंगी।