{"_id":"674df23b056c0a782d03da6b","slug":"reading-geeta-helps-in-self-control-mahant-charandas-maharaj-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-126586-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता पढ़ने से आत्म नियंत्रण में मिलती है मदद : महंत चरणदास महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता पढ़ने से आत्म नियंत्रण में मिलती है मदद : महंत चरणदास महाराज
Mon, 02 Dec 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। 51 दिवसीय गीता जयंती कार्यक्रमों के तहत 11 दिवसीय गीता जयंती प्रचार रथ हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज के नेतृत्व में निकाला जा रहा है। इस कड़ी में प्रचार रथ गांव लाडनपुर पहुंचा, जहां से हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन विजेंद्र ने प्रचार रथ को हांसी के लिए रवाना किया।
बालयोगी महंत चरणदास महाराज ने कहा कि गीता पढ़ने से हमें आत्म नियंत्रण के महत्व और इसका अभ्यास करने के तरीके को समझने में मदद मिलती है तथा हमें जीवन का एक अलग नजरिया मिलता है। श्रीमद्भागवत गीता भगवान का गाया हुआ वह ज्ञान है, जो आज भी लोगों को सही दिशा दिखाता है। हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन विजेंद्र ने कहा कि गीता जाति व धर्म से ऊपर उठकर हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। प्रत्येक जन को भगवद् गीता के महत्व से रूबरू करवाने के उद्देश्य से युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा 11 दिवसीय प्रचार रथ का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर समाजसेवी रमेश सैनी, ओपी नंदवानी, विनोद छाबड़ा, नरेश आहुजा, बबीता तंवर, विजय सिंहमार, अश्वनी कुमार, आत्मप्रकाश टुटेजा, सुरेश सैनी मौजूद रहे।