{"_id":"61afb15058295f5d422be333","slug":"ravindra-was-killed-by-strangling-him-with-a-sheet-in-the-rivalry-of-brother-s-death-bhiwani-news-hsr6188328101","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की मौत की रंजिश में चादर से गला घोंटकर की थी रवींद्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की मौत की रंजिश में चादर से गला घोंटकर की थी रवींद्र की हत्या
विज्ञापन
भिवानी। गांव धारेडू में रवींद्र हत्याकांड और शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए जलाने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक रवींद्र के साथ आरोपी युवकों की रंजिश थी। इसी के चलते रवींद्र की ही चादर से उसका गला घोंटकर उसकी जान ले ली। इसके बाद शव को खेतों में ज्वार की पुलियों के ढेरे में डालकर जला डाला। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रवींद्र से पुरानी रंजिश का बदला लेना चाहते थे।
सदर थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी गांव धारेडू वासी हरीश और हरिश के भाई दीपक व शेरसिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि हरीश और दीपक तीन भाई थे। उनके एक भाई ने करीब डेढ़ माह पहले ही घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसकी वजह यह थी कि हरीश का भाई रवींद्र के साथ उठता बैठता था और उसकी संगत से दूर रखने के लिए ही हरीश के भाई की रवींद्र से बोलचाल तक बंद करा दी थी। इसी से आहत होकर हरीश के भाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। भाई की मौत से आहत दीपक और हरीश ने रवींद्र से रंजिश रखनी शुरू कर दी और इसी रंजिश के चलते उसकी हत्या की दी। हत्या से पहले हरीश, दीपक और शेर सिंह ने एक साथ बैठकर देर रात तक शराब पी थी और पड़ोस में लड़के के जन्म पर चल रहे जलवा कार्यक्रम में डीजे पर नाज गाकर भी हुड़दंगबाजी कर रहे थे। रवींद्र के पिता सुरेंद्र ने भी रात एक बजे तक इन तीनों को एक साथ बैठकर शराब पीते हुए अपने घर के पास देखा था। उसे जरा सा भी आभास नहीं था कि ये तीनों बेरहमी से उसके बेटे की इस तरह जान ले लेंगे।
सदर थाना पुलिस को गांव धारेडू में चरण सिंह के खेत में अधजली लाश मिली थी। जिसकी बाद में रवींद्र के रूप में पहचान हुई थी। मृतक के परिजनों को बीच रास्ते में उसकी चादर, चप्पल और मोबाइल फोन मिला था। अधजला शव पहचान के लायक तक नहीं बचा था। परिजनों के शक जताने के बाद सीआईए की टीम ने आरोपी हरीश, दीपक व शेर सिंह को उसी वक्त उठा लिया था। जिससे पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने पूरी वारदात पुलिस के सामने उगल दी।
विज्ञापन
आरोपियों ने वारदात कुबूल ली है
रवींद्र की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। इस हत्याकांड में शामिल हरीश, दीपक व शेर सिंह ने रवींद्र की उसकी ही चादर से गला घोंटकर हत्या कर बाद में शव खेत में पुलियों में जलाने की वारदात को कुबूला है। रवींद्र के साथ आरोपियों की रंजिश थी, क्योंकि डेढ़ माह पहले ही दीपक के भाई ने फांसी लगा खुदकुशी की थी। इसके बाद से ही ये रवींद्र से बदला लेना चाहते थे।
-जयसिंह, एसएचओ, सदर पुलिस थाना भिवानी।