फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rationing in the city despite supply of additional canal water, no supply in many parts for a week

Bhiwani News: अतिरिक्त नहरी पानी की आपूर्ति के बाद भी शहर में राशनिंग, कई हिस्सों में एक सप्ताह से नहीं हुई सप्लाई

Fri, 07 Jun 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 07 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rationing in the city despite supply of additional canal water, no supply in many parts for a week
भिवानी। भिवानी के लोगों गर्मी के साथ जल संकट से अभी निजात नहीं मिली है। अतिरिक्त नहरी पानी मिलने के बाद भी शहर राशनिंग झेल रहा है। वहीं शहर के कई हिस्सों में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। ऐसे में लोग भी पीने के पानी को लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के समक्ष शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, मगर पानी के लिए हेल्पलाइन पर मौजूद अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। शहर के अंदर लीकेज वाल्व से भी घरों तक गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है, जिनकी शिकायतों के बावजूद भी निवारण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

चार जून से ही सुंदर और मित्ताथल में पानी मिल रहा है। मित्ताथल से ही शहरी टैंकों को भरने के लिए पाइपों से गुजरानी हेड पर पाइपों से पानी डाला जा रहा है। ये पानी शहर के खाली हो चुके जलघर टैंकों तक पहुंचाया जा रहा है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग इसके बावजूद भी शहरी दायरे में पानी की राशनिंग से आपूर्ति कर रहा है। सुंदर सब ब्रांच के जरिए सुंदर और मित्ताथल फीडर में 550 क्यूसेक पानी की अतिरिक्त व्यवस्था कराई गई है। ये पानी चार जून से ही नहरों में चल रहा है। हालांकि कभी ज्यादा तो कभी कम पानी ही मिल रहा है।
विज्ञापन

मित्ताथल फीडर में गुजरानी हेड पर ट्रैक्टर पंप लगाकर जूई नहर में पानी डाला जा रहा है ताकि सूख चुके शहर के पुराने जलघर टैंक भरे जा सकें। टैंकों में भी अब दो से ढाई फीट पानी का भंडारण हुआ है। लेकिन इसके बावजूद अभी शहर में नियमित पानी की आपूर्ति नहीं दी जाएगी। नौ जून के बाद नियमित नहरी पानी आएगा। वहीं नहरों में नौ जून के बाद ही पानी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के इन हिस्सों में बना है गंभीर पानी का संकट, पेयजल आपूर्ति सप्ताह भर से नहीं आई
शहर के मुरारी सिनेमा रोड स्थित राजधानी कॉपी वाली गली में पिछले पांच दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। यही हाल शहर के बीटीएम चौक क्षेत्र में हैं, जहां बूस्टर से आसपास के इलाके में टेल तक लगने वाले घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। वहीं डॉ. मुरारीलाल वाली गली में भी सप्ताह भर से पानी की बूंद लोगों के घरों तक नहीं आ रही है। मुरारी सिनेमा रोड निवासी अशोक कुमार, सतपाल, कालू, ओमप्रकाश, राजा ने कहा कि अधिकारी फोन तक नहीं उठाते और जनस्वास्थ्य विभाग ने जिन हेल्पलाइन नंबरों को जारी किया है, उनकी सेवाएं ही समाप्त हो गई हैं मैसेज आ रहा है। इसके कारण क्षेत्रवासी पेयजल संबंधी शिकायत भी दर्ज नहीं करवा पा रहे। इसी तरह शहर के अन्य हिस्सों में भी पानी का गंभीर संकट बना है।

लीकेज वाल्व से हो रही इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति
दिनोद गेट क्षेत्र में पानी के वाल्व लीक हो रहे हैं, जिसकी वजह से पेयजल आपूर्ति सप्लाई के दौरान काफी स्वच्छ पानी तो व्यर्थ में ही सड़क पर बह जाता है। लीकेज वाल्व के जरिए गंदा पानी भी घरों तक पहुंच रहा है। इनदिनों गंभीर पेयजल संकट में पानी आपूर्ति नहीं होने के साथ-साथ गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें भी बढ़ गई हैं। शहर में पेयजल लाइनों पर अधिकांश वाल्व तो 40 साल से अधिक पुराने हो चुके हैं, जिन्हें अब बदलने की दरकार है, मगर ये लीक वाल्व अब भी शहरवासियों को गंदे पानी की आपूर्ति का दंश झेलने पर मजबूर कर रहे हैं।
नहरों में चार जून से अतिरिक्त पानी जलघर टैंकों को आपूर्ति के लिए दिया जा रहा है। सिंचाई विभाग ने ये वैकल्पिक व्यवस्था की है। नौ जून तक नहरों में पानी आ जाएगा। इसके आठ दिन तक सभी जलघरों को नियमित रूप से नहरी पानी मिलेगा। हमारी प्राथमिकता जलघर टैंकों और तालाबों को भरने की रहेगी। जूई नहर में 900 क्यूसेक पानी की डिमांड रखी गई है।

-अमनदीप देशवाल, कार्यकारी अभियंता, जूई वाटर सर्विसेज सिंचाई विभाग भिवानी।
जलघर के टैंकों में अभी बेहद मामूली पानी का ही भंडारण है, जिसकी वजह से एक दिन छोड़ एक दिन पानी की आपूर्ति दी जा रही है। नहरों में पानी आने के बाद शहर को नियमित पेयजल आपूर्ति मिलना शुरू हो जाएगी। सभी जोन में राशनिंग के बाद पानी की आपूर्ति दी जा रही है। जिन हिस्सों में आपूर्ति नहीं हो रही हैं उन हिस्सों में टैंकर भी भेजे जा रहे हैं।
-ताजदीन कनिष्ठ अभियंता शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed