{"_id":"65b7f1d1e1106615c50ff167","slug":"ration-is-reaching-less-depot-holders-are-being-mistreated-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-112406-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कम पहुंच रहा राशन, डिपो होल्डरों से हो रहा दुर्व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कम पहुंच रहा राशन, डिपो होल्डरों से हो रहा दुर्व्यवहार
विज्ञापन
भिवानी। राशन डिपो पर कार्ड धारकों की संख्या के आवंटन से भी कम राशन आने के कारण डिपो होल्डरों को लाभार्थियों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। डिपो होल्डरों ने उपायुक्त के माध्यम से सरकार को पत्र भेजकर अपनी समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
पत्र के माध्यम से डिपो होल्डरों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से जिले में डिपो होल्डरों को आवंटन के लिए मिलने वाला राशन 15 से 20 प्रतिशत तक कम आ रहा है। इस कारण वे लाभार्थियों का राशन पूरा नहीं कर पाते और लाभार्थी उनसे गाली गलौज, लड़ाई-झगडा व मारपीट करते हैं। इसकी वजह से डिपो होल्डर काफी हताश व परेशान है।
डिपो होल्डर प्रतिनिधि संजय सेठी ने बताया कि पिछले काफी समय से डिपो पर राशन लेने के लिए लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही हैं। कुछ महीनों से जिले के डिपो होल्डरों को आबंटन के लिए मिलने वाला राशन 15 से 20 प्रतिशत तक कम आ रहा है। इस कारण वे लाभार्थियों का राशन पूरा नहीं कर पाते और लाभार्थी उनसे गाली गलौज, लड़ाई-झगड़ा व मारपीट करते हैं। इसकी वजह से डिपो होल्डर काफी हताश व परेशान का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
डिपो होल्डर नीतू रानी व मनी पाल के साथ बीते दिनों लाभार्थियों ने राशन लेने को लेकर भद्दी गाली गलौज व मारपीट करने तक के लिए उत्तेजित हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ। इस समस्या को लेकर पहले भी विभाग को कई बार लिख चुके हैं लेकिन उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए ताकि लाभार्थियों को उसका पूरा राशन दिया जा सके। हमारी मांग है कि इस मामले का समाधान किया जाए।