भिवानी। महाराजा नीमपाल सिंह चौक के सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ ने नारियल तोड़ कर किया। इस मौके पर नगर परिषद के चेयरमैन रणसिंह यादव भी उपस्थित रहे।
विधायकने कहा कि चौक का नाम भिवानी शहर को बसाने वाले महाराजा नीमपाल सिंह की याद में उनके नाम से रखा गया है। इस चौक का सुंदरीकरण करने का कार्य नगर परिषद द्वारा किया जा रहा है। जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। महाराजा नीमपाल सिंह ने भिवानी शहर को फरवरी 1376 में बसाया था। भिवानी की स्थापना के वक्त भिवानी शहर में एक जाटी के पेड़ के नीचे हवन करवाकर शुरुआत की थी। उसके बाद उनके दो बेटे जोनपाल और महीपाल हुए। जोनपाल के चार पुत्र और महिपाल को लोहड़ के नाम से जाना गया। जिनके चार पुत्र हुए। जिनके नाम पर भिवानी के पाने(मोहल्ले) के नाम है। आज भी भिवानी की पहचान महाराजा नीमपाल सिंह के नाम से ही है। इस अवसर पर ठा. रणधीर सिंह, ठा. विक्रम सिंह, ओमबीर सिंह तंवर, जगरूप सिंह, पूर्व चेयरमैन भवानी प्रताप सिंह, पार्षद विजय तंवर, पार्षद नरेंद्र तंवर, पार्षद सुभाष तंवर, पार्षद प्रवीन चावला, राजकुमार तंवर, कप्तान अगरू सिंह, पदम सिंह, नरेंद्र गोयल, अजय परमार, गिरवर चौहान, लारा बॉक्सर, सोनू सैनी, जगमोहन, राजेश, ज्येस, संदीप, तेजपाल उपस्थित रहे।