{"_id":"6705768961d06412100dbe34","slug":"ramlila-starts-today-in-seth-kirori-mal-park-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-124125-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आज से गूंजेंगे सेठ किरोड़ीमल पार्क में रामलीला मंचन में जयश्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आज से गूंजेंगे सेठ किरोड़ीमल पार्क में रामलीला मंचन में जयश्रीराम के जयकारे
Tue, 08 Oct 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। सेठ किरोड़ीमल पार्क में श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी की ओर से चार दिवसीय भव्य रामलीला का मंचन बुधवार शाम सात बजे से शुरू किया जाएगा। रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित चार दिवसीय रामलीला मंचन के दौरान सधे हुए कलाकार अभिनय करेंगे।
श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विजय बंसल टैनी ने बताया कि नौ अक्तूबर को गणेश वंदना के साथ राम जन्म, ताड़का वध, राम विवाह एवं लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन किया जाएगा जबकि 10 अक्तूबर को राम वनवास, केवट लीला एवं सीताहरण का मंचन होगा। 11 अक्तूबर को लंका दहन, लक्ष्मण मूर्छा एवं मेघनाद वध का मंचन किया जाएगा। 12 अक्तूबर को कुंभकर्ण वध, अहिरावण वध एवं रावण वध के मंचन के बाद 100 फुट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भी दहन आतिशबाजी के साथ किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों समेत कई गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। शहरवासियों के लिए रामलीला मंचन दर्शन के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।