फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rake of 50 thousand kattas of DAP will come in the district tomorrow

जिले में कल आएगा डीएपी के 50 हजार कट्टों का रैक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rake of 50 thousand kattas of DAP will come in the district tomorrow
नई अनाजमंडी में सुबह खाद लेने के लिए लगी किसानों की भीड़। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। गेहूं बिजाई में जुटे किसानों के लिए खाद किल्लत कम नहीं हो रही है। खाद को लेकर किसान खरीद केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं, मगर फिर भी उन्हें खाद नहीं मिल रही है। कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि शनिवार को जिले में 50 हजार डीएसपी बैग का रैक पहुंचेगा। जिसके बाद गेहूं बिजाई में जुटे किसानों को पर्याप्त खाद मिलेगी।
विज्ञापन

एसडीएम संदीप अग्रवाल ने कृषि अधिकारियों के साथ खाद बिक्री केंद्रों पर अचानक पहुंचकर वहां खाद बिक्री का रिकॉर्ड जांचा और गोदाम में पहुंचकर स्टॉक की भी जानकारी जुटाई। किसानों का कहना है कि खाद की लगातार तीसरे दिन वीरवार को भी किल्लत बनी रही और लाइनों में लगे सभी किसानों को खाद नहीं मिली।
विज्ञापन

रबी सीजन के दौरान गेहूं की बिजाई का काम चल रहा है। करीब एक महीने तक किसानों द्वारा गेहूं की बिजाई की जाएगी। हालांकि गेहूं बिजाई के लिए एक पखवाड़ा काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि ठंड का आगाज भी होने लगा है। खेतों में पाला जमने लगे, इससे पहले किसानों को गेहूं की बिजाई हर हाल में पूरी करनी है। बिजाई के दौरान डीएपी को लेकर किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे ही खरीद केंद्र का गेट हो जाता है बंद
खरीद केंद्र पर पहुंचे गांव सांगा के सुनील, नांगल के नरेश, उत्तमनगर निवासी रोहित, उमरावत निवासी दर्शन ने बताया कि लगातार तीन दिनों से खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं। खरीद केंद्र के कर्मचारी कहते हैं कि स्टॉक खत्म हो चुका है अगले एक सप्ताह तक केंद्र पर खाद नहीं आएगी। सुबह दस बजे ही खरीद केंद्र का गेट बंद हो जाता है और सन्नाटा पसर जाता है, क्योंकि किसान रातभर खरीद केंद्रों के बाहर लाइनें लगाकर खड़े रहते हैं। बुधवार शाम को एसडीएम संदीप अग्रवाल, कृषि उपनिदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा सहित अन्य कृषि अधिकारियों के साथ अनाज मंडी में चार खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण कर खाद का स्टॉक जांचा था। एसडीएम संदीप अग्रवाल ने कहा कि खाद वितरण में किसी तरह की कोई गड़बड़ी मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। वहीं उन्होंने खाद वितरण से जुड़े रिकॉर्ड व स्टॉक से संबंध रिकॉर्ड को भी अपडेट रखने के निर्देश दिए।

अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई
कृषि उपनिदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा ने बताया कि 13 नवंबर को 50 हजार डीएपी बैग का रैक पहुंच जाएगा। खरीद केंद्रों पर एसडीएम की अगुवाई में कृषि अधिकारियों की टीमें स्टॉक जांच रही हैं और निरीक्षण कर खाद बिक्री का जायजा लिया जा रहा है। कहीं पर कोई भी अनियमितता मिलती है तो संबंधित बिक्री केंद्र संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed