{"_id":"6ae4fbcf2597e7208703aaf7","slug":"a-truck-loaded-with-empty-bottles-overturned-near-bawani-khera-causing-a-half-hour-traffic-jam-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159438-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बवानीखेड़ा के पास खाली बोतलों से भरा ट्रक पलटा, आधे घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बवानीखेड़ा के पास खाली बोतलों से भरा ट्रक पलटा, आधे घंटे लगा जाम
Sat, 31 Oct 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
बवानी खेड़ा के पास खाली बोतलों से भरा ट्रक पलटा
बवानीखेड़ा। कस्बे के नजदीक फिलिंग स्टेशन के पास शुक्रवार को खाली बोतलों की गांठों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के कारण मौके पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
जानकारी के अनुसार एक ट्रक बवानीखेड़ा की तरफ से आ रहा था। फिलिंग स्टेशन के समीप अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रक सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि चालक को केवल हल्की-फुल्की चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से क्रेन की सहायता से ट्रक को सड़क से साइड करवाया। इसके बाद जाम खुलवाने का काम शुरू किया। जाम के कारण बवानी खेड़ा-हांसी मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। यातायात को सुचारू करने के लिए कुछ वाहनों के रूट को बवानीखेड़ा हांसी चुंगी से बड़सी वाले रास्ते होते हुए एनएच-148 पर बने टोल टैक्स की ओर डायवर्ट किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य किया। हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद