{"_id":"6ae4fcb403dc64daa00e3a03","slug":"farmers-prosperity-is-the-governments-priority-farmers-should-adopt-natural-farming-agriculture-minister-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159434-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता, प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान: कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता, प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान: कृषि मंत्री
Sat, 31 Oct 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों से फसल आवक, खरीद और उठान व्यवस्था की जानकारी लेते मंत्री श्याम सिंह राणा। सूचना विभ
तोशाम। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने वीरवार देर शाम तोशाम अनाज मंडी का दौरा कर बाजरे की खरीद प्रक्रिया और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से फसल आवक, खरीद और उठान व्यवस्था की जानकारी ली तथा किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। कृषि मंत्री ने मंडी में पहुंची बाजरे की फसल की गुणवत्ता भी जांची। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और खरीद प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने उठान व्यवस्था में भी सुधार करने को कहा। इसके बाद मार्केट कमेटी कार्यालय में किसानों से रूबरू होते हुए कृषि मंत्री ने उन्हें प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी। इस दौरान किसानों ने तोशाम अनाज मंडी के विस्तार, धर्म कांटे लगाने और मंडी कार्यालय भवन का निर्माण करवाने की मांग रखी। मंत्री ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश में खरीद प्रक्रिया लगातार जारी है। किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। भावांतर भरपाई योजना के माध्यम से भी किसानों को सीधे लाभ दिया जा रहा है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार, मार्केट कमेटी चेयरमैन चरणदेव, वाइस चेयरमैन सचिन, सरपंच राजेश तंवर, सुरेंद्र शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव सुदेश श्योराण, मंडी प्रधान सुनील दलाल, सुखबीर संडवा, सज्जन संडवा, राजू सेठ और चेतन शर्मा सहित अधिकारी, कर्मचारी, किसान व आढ़ती मौजूद रहे। संवाद