Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chief Minister gifts projects

Bhiwani News: मुख्यमंत्री ने दी परियोजनाओं की साैगात

Sat, 31 Oct 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 31 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister gifts projects
​भिवानी के भीम स्टेडियम में  सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल के सीनियर सेकेंडरी विंग में लैब का उद्घ
भिवानी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को भीम स्टेडियम में एशियाई और पैरा एशियाई खेलों के खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह के दौरान जिले को आठ विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
विज्ञापन

142 करोड़ की इन परियोजनाओं में 133 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से छह परियोजनाओं का उद्घाटन और आठ करोड़ 46 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले दो विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया उनमें चरखी दादरी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के उपचारित पानी का सिंचाई के लिए उपयोग करने की परियोजना शामिल है।
विज्ञापन

इस पर 84 करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई है। इससे गांव प्रहलादगढ़, नीमड़ीवाली, हालुवास, ढाणा नरसान और धिराना कलां को सीधा लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी-बठिंडा रेलवे लाइन पर 26 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित ऊपरगामी पुल का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुल के शुरू होने से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में 7 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक की लागत से निर्मित सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल के सीनियर सेकेंडरी विंग में लैब का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने 4 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित 33 केवी सब स्टेशन केरू, 7 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से निर्मित भाखड़ा तथा 4 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से निर्मित ईश्वरवाल-2 सब स्टेशन का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने तोशाम में खंड कार्यालय भवन और गांव बामला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। खंड कार्यालय भवन के निर्माण पर 4 करोड़ 14 लाख रुपये तथा पीएचसी के निर्माण पर 4 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक की लागत आएगी। >;>;सीएम देंगे 50 करोड़...पेज 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed