फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rajyogini BK Sumitra's service and dedication was honored

Bhiwani News: राजयोगिनी बीके सुमित्रा के सेवा-समर्पण को मिला सम्मान, भिवानी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Sun, 13 Jul 2025 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 13 Jul 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Rajyogini BK Sumitra's service and dedication was honored
भिवानी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की सिद्धि धाम शाखा प्रमुख राजयोगिनी बीके सुमित्रा के भारत सरकार से सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में उनके सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन राजपूत धर्मशाला में किया गया। यह सम्मान समारोह जोन प्रभारी राजयोगिनी बीके अंजली के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

समारोह में बीके सुमित्रा के लौकिक माता-पिता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपनी पुत्री को पूर्ण रूप से शिव परमात्मा के यज्ञ में समर्पित कर अत्यंत आनंद और गर्व की अनुभूति की है। राजयोगिनी बीके अंजली ने बीके सुमित्रा की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि वे अत्यंत कर्मठ, ईमानदार और समर्पित व्यक्तित्व की धनी हैं। उन्होंने अपने 28 वर्षों की सरकारी सेवा के साथ-साथ परमात्म सेवा को भी पूरी निष्ठा और लगन से निभाया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजयोगिनी बीके कोकिला (रोहतक), बीके चेतना (महम), बीके सुनीता (बहादुरगढ़), बीके कीर्ति, बीके श्वेता सहित कई अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में बीके सुमित्रा के तपस्वी जीवन और सेवा-भावना को सम्मानपूर्वक स्मरण करते हुए उनके योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed