फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rain water accumulated on the athletics track, slippery ground, sports practice stalled

Bhiwani News: एथलेटिक्स ट्रैक पर जमा बारिश का पानी, मैदान में बनी फिसलन, खेल अभ्यास ठप

Fri, 30 Jun 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 30 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rain water accumulated on the athletics track, slippery ground, sports practice stalled
भिवानी। भीम खेल परिसर के एथलेटिक्स ट्रैक पर बारिश का पानी जमा हो गया है। वहीं खेल मैदानों में फिसलन बनी है। इसकी वजह से सैकड़ों खिलाड़ियों का खेल अभ्यास भी ठप हो गया है। सिंथेटिक ट्रैक पर भी ताला लटका हुआ है, क्योंकि यहां सिर्फ चुनिंदा खिलाड़ी ही खेल अभ्यास कर रहे हैं। भीम खेल परिसर में करीब चार दशक पहले बनी दर्शक दीर्घा भी अब ढहने के कगार पर पहुंच गई है। जिसे विभाग भी कई साल पहले कंडम घोषित करा चुका है।
विज्ञापन

भीम खेल परिसर में रोजाना ही करीब ढाई हजार खिलाड़ी विभिन्न खेलों के अभ्यास करते हैं। पुराने एथलेटिक्स ट्रैक पर बारिश के बाद पानी जमा हो गया है। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवा व खेल अभ्यास से पहले खुद को तैयार करने के लिए खिलाड़ी ट्रैक के आसपास दौड़ लगाते समय फिसलन होने से गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का कहना है कि बारिश के दौरान स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबाल सहित कई खेल मैदानों में पानी जमा हो गया है। इसकी वजह से खेल अभ्यास नहीं हो पा रहा है। कई खिलाड़ी तो बारिश के दौरान अपना खेल अभ्यास घर या फिर अन्य जगह करने लगते हैं, मगर नियमित रूप से स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों की मुश्किलें जरूर बढ़ गई हैं। भीम खेल परिसर में एथलेटिक्स ट्रैक के समीप ही दर्शक दीर्घा बनी हुई है। चार दशकों से इसकी हालत भी अब खस्ता है। इसे कई साल पहले पीडब्ल्यूडी विभाग ने कंडम घोषित कर दिया था, मगर इसे अभी तक ध्वस्त नहीं किया गया है। कोई खिलाड़ी यहां चोटिल न हो इसके लिए खेल विभाग के अधिकारियों ने दोनों तरफ के रास्तों को भी बंद करा दिया था। मगर दर्शक दीर्घा की छह काफी ऊंची है जो कभी भी गिरकर हादसे की वजह बन सकती है। खिलाड़ी यहां रोजाना खेल अभ्यास तो करते ही हैं, जिला प्रशासन भी राजकीय कार्यक्रमों के लिए ठीक इसी के नीचे अपना मंच सजता है। ऐसे में ये छत कभी भी हादसे की वजह बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीम खेल परिसर में बारिश के दौरान खेल मैदानाें व एथलेटिक्स ट्रैक पर पानी जमा हो गया है। इसकी निकासी की व्यवस्था कराएंगे। जर्जरहाल दर्शक दीर्घा को ध्वस्त कराने के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों से भी पत्राचार किया हुआ है। इस संबंध में संबंधित विभाग ही इस कंडम घोषित हो चुके हिस्से को गिराने का कार्य कराएगा।
-धुरेंद्र हुड्डा, जिला खेल अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article