{"_id":"62951b409f7914424227d949","slug":"rain-in-bhiwni-weather-cool-bhiwani-news-hsr6330585128","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rain in Bhiwani : नौतपा में पहली बार तपा भिवानी जिला, बूंदाबांदी ने दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain in Bhiwani : नौतपा में पहली बार तपा भिवानी जिला, बूंदाबांदी ने दिलाई राहत
दोपहर बाद आई तेज बारिश के बीच भीगते हुए अपने गंतव्य की ओर जाता साइकिल सवार बच्चा। संवाद
- फोटो : Bhiwani
Link Copied
भिवानी। नौ तपा शुरू हुए छह दिन हो चुके हैं। पहली बार सोमवार को जिला तपता नजर आया। अधिकतम तापमान भी 41.3 डिग्री तक पहुंच गया था। मगर शाम को हुई बूंदाबांदी से न केवल गर्मी से राहत मिली, बल्कि तापमान में भी गिरावट आई। हालांकि बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
एक मई से 23 मई तक चिलचिलाती गर्मी और बढ़ा पारा लोगों के लिए आफत बना और तापमान 46 डिग्री के पार तक पहुंचा। मगर इसके पिछले सप्ताह में दो बार हुई बारिश राहत लाई। नौ तपा होने के बावजूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से भी नीचे आ गया था। नौ तपा के छठे दिन सोमवार को पहली दफा तेज गर्मी का अहसास हुआ। तापमान 41.3 डिग्री तक पहुंचा तो लोग चिलचिलाती गर्मी में परेशान दिखे। न्यूनतम तापमान भी 28.1 डिग्री तक पहुंच गया। शाम करीब चार बजे अचानक मौसम बदला। काली घटाओं और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। जिस कारण तापमान में काफी गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।