फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Railways runs special train for the convenience of passengers on Holi

Bhiwani News: होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

Thu, 06 Mar 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Mar 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Railways runs special train for the convenience of passengers on Holi
​भिवानी का रेलवे स्टेशन। 
भिवानी। होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को त्योहार पर अपने घर जाने में सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 6 मार्च से किया गया है।
विज्ञापन

जिले के यात्रियों की इस ट्रेन की सुविधा लोहारू रेलवे स्टेशन से मिलेगी। इस ट्रेन का संचालन साप्ताहिक होगा। यह ट्रेन 27 मार्च तक चलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे प्रशासन की ओर से होली पर्व पर अतिरिक्त यात्रियों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर व बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 6 से 27 मार्च तक जोधपुर से प्रत्येक वीरवार को 16:15 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 20:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04830 गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 7 से 28 मार्च तक गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को 23:25 बजे रवाना होकर रविवार को 3 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर जं., बस्ती व खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed