Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Railways make extensive arrangements for the convenience of passengers on Chhath Puja

Bhiwani News: छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किए व्यापक इंतजाम

Thu, 12 Nov 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 12 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Railways make extensive arrangements for the convenience of passengers on Chhath Puja

विज्ञापन
भिवानी। छठ पूजा पर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बीकानेर मंडल ने सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मंडल में सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं और 15 ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाए गए हैं।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के निर्देश पर की गई व्यवस्थाओं के तहत यात्रियों की संख्या और जरूरत के अनुसार स्पेशल ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, भिवानी, चूरू और महेंद्रगढ़ समेत प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलकर्मी तैनात किए गए हैं। यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं और सुरक्षित आवागमन के लिए भीड़ पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। इनमें यात्रियों को ट्रेन के प्रस्थान से पहले सुरक्षित स्थान पर ठहराने की व्यवस्था की गई है। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर करीब 500 यात्रियों की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है। अधिक यात्री आवागमन वाले स्टेशनों पर टिकट उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त काउंटर भी खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट काउंटरों पर डिजिटल भुगतान की सुविधा दी गई है। इसके अलावा यात्री एटीवीएम मशीनों से भी टिकट ले सकते हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए रेलवन एप की सुविधा भी उपलब्ध है।

सीसीटीवी से हो रही निगरानी
स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रेलवे सुरक्षा बल और रेल अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। मंडल स्तर पर स्थापित वार रूम में अधिकारी 24 घंटे स्थिति पर नजर रख रहे हैं और जरूरत पड़ने पर तत्काल समन्वय कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं। वहीं रेल मदद पोर्टल पर मिलने वाली यात्रियों की शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।

ट्रेनों के संबंध में यात्रियों को लगातार मिल रही जानकारी
ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी देने के लिए स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से लगातार घोषणाएं की जा रही हैं। यात्रियों को समय-सारणी संबंधी जानकारी के साथ जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य स्टेशन परिसर में अनावश्यक भीड़ रोकना और यात्रियों का निर्धारित व्यवस्था के अनुसार आवागमन सुनिश्चित करना है।


वर्जन
बीकानेर मंडल रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और धैर्य व अनुशासन बनाए रखें। सुरक्षित यात्रा के लिए रेल कर्मचारियों और सुरक्षा बल के जवानों का सहयोग करें। छठ पूजा के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर रेल यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मंडल प्रतिबद्ध है। - वीरेंद्र जोशी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed