फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Railway running staff observed 36-hour fast demanding maximum eight hours duty

Bhiwani News: अधिकतम आठ घंटे ड्यूटी की मांग के लिए रेलवे के रनिंग स्टाफ ने किया 36 घंटे का उपवास

Thu, 20 Feb 2025 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 20 Feb 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Railway running staff observed 36-hour fast demanding maximum eight hours duty
धरने पर बैठ अधिकतम आठ घंटे ड्यूटी की मांग को लेकर नारे बाजी करते रेलवे रनिंग स्टाफ के सदस्य। 
भिवानी। लोको पायलट के संगठन ऑल इंडिया लोकाे रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआईएलआरएसए) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर एआईएलआरएसए एंड ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल (एआईजीसी) के बैनर तले वीरवार को रेलवे कर्मचारियों ने 36 घंटे का उपवास रखा। अधिकतम आठ घंटे ड्यूटी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान रनिंग स्टाफ के प्रति रेल प्रशासन की नीतियों का विरोध जताया। रनिंग कर्मचारियों के उपवास व रोष में नोर्थ वेस्ट रेलवे एम्पलाइज यूनियन के हिसार शाखा अध्यक्ष कृष्ण कौशिक के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारी समर्थन करने पहुंचे।
विज्ञापन

नोर्थ वेस्ट रेलवे एंप्लाइज यूनियन के हिसार शाखा अध्यक्ष कृष्ण कौशिक ने कहा कि रेल प्रशासन रनिंग स्टाफ कर्मचारियों के हितों के साथ लंबे समय से खिलवाड़ करता आ रहा है तथा उन्हें उनके हक से वंचित किया जा रहा है। जिसके विरोध में 36 घंटे का उपवास रखकर सांकेतिक रोष जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि रेलवे प्रशासन अब भी नहीं चेता तथा रनिंग स्टाफ की मांगें पूरी नहीं की तो नोर्थ वेस्ट रेलवे एंप्लाइज यूनियन रनिंग स्टाफ की मांगों को और मजबूती से उठाएगा। इस मौके पर एआईएलआरएसए के उपाध्यक्ष प्रमोद सैनी व पदाधिकारी सुरेंद्र कसाना ने बताया कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार डीए 50 प्रतिशत से अधिक होने पर सभी रेल कर्मचारियों के टीए भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई, लेकिन रनिंग कर्मचारियों के किलोमीटर अलाउंस में बढ़ोत्तरी नहीं करते हुए पुरानी रेट के अनुसार दिया जा रहा है।

इसके साथ ही किलोमीटर अलाउंट की 70 प्रतिशत राशि को आयकर मुक्त किए जाने की मांग भी उनकी है। इसके अलावा वे सभी रनिंग कर्मचारियों को हैडक्वार्टर वापस हो, मालगाड़ी के लिए अधिकतम आठ घंटे व सवारी गाड़ी में अधिकतम छह घंटे ड्यूटी किए जाने, सहायक लोको पायलेट की ग्रेड में बढ़ोत्तरी करने, मुख्यालय पर हैडक्वार्टर साप्ताहिक विश्राम 46 घंटे किए जाने, रनिंग रूम में रेस्ट के 8 घंटे किए जाने की मांग को लेकर उपवास पर बैठे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed