फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rail traffic affected due to technical work

Bhiwani News: तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित

Thu, 19 Dec 2024 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 19 Dec 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rail traffic affected due to technical work
​भिवानी रेलवे स्टेशन।
भिवानी। उत्तर रेलवे की ओर से दिल्ली मंडल के शकूरबस्ती स्टेशन पर तकनीकी कार्य के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते बीकानेर मंडल की कुछ ट्रेनों को रद्द किया जाएगा। इस कारण रेल मार्ग प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भिवानी जंक्शन से दिल्ली के लिए जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। वहीं दिल्ली से भिवानी आने वाली ट्रेनों को भी रद्द किया जाएगा। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को रूट भी बदला गया है। इस कारण जिले के रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने-वाले यात्रियों को जनवरी माह में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

ये ट्रेनें रद्द रहेंगी
1. ट्रेन संख्या 14738 तिलकब्रिज-भिवानी एक्सप्रेस 14 व 16 जनवरी को रद्द रहेगी।

2. ट्रेन संख्या 14737 भिवानी-तिलकब्रिज एक्सप्रेस 15 व 17 जनवरी को रद्द रहेगी।
3.ट्रेन संख्या 04090 हिसार-नई दिल्ली एक्सप्रेस 14 व 16 जनवरी को रद्द रहेगी।
4. ट्रेन संख्या 04089 नई दिल्ली-हिसार एक्सप्रेस 14 व 16 जनवरी को रद्द रहेगी।
ये ट्रेनें आंशिक रद रहेंगी
1. ट्रेन संख्या 14732 बठिंडा-दिल्ली 5 जनवरी से 16 जनवरी तक बठिंडा से प्रस्थान करेगी व रोहतक तक संचालित होगी। यह रेल सेवा रोहतक-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. ट्रेन संख्या 14731 दिल्ली-बठिंडा 5 जनवरी से 16 जनवरी तक दिल्ली के स्थान पर रोहतक से संचालित होगी। यह रेल सेवा दिल्ली-रोहतक के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. ट्रेन संख्या 12482 श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस 5 जनवरी से 16 जनवरी तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रोहतक स्टेशन तक संचालित होगी। यह रेल सेवा रोहतक-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. ट्रेन संख्या 12481 दिल्ली-श्रीगंगानगर 5 जनवरी से 16 जनवरी तक दिल्ली के स्थान पर रोहतक स्टेशन से संचालित होगी। यह रेल सेवा दिल्ली-रोहतक के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।


ये परिवर्तित ट्रैक से होगी संचालित
1. ट्रेन संख्या 22451 बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 6 जनवरी और 13 जनवरी को बांद्रा टर्मिनल से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक होकर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed