फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Question paper in a sealed box reached the examination centers under tight security, the examinees remained under security

Bhiwani News: कड़ी सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचा सीलबंद संदूक में प्रश्न पत्र, सुरक्षा का घेरे में रहे परीक्षार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Question paper in a sealed box reached the examination centers under tight security, the examinees remained under security
भिवानी के जिला खजाना कार्यालय से एचटेट परीक्षा केंद्र तक सीलबंद संदूक में प्रश्नपत्र ले जाते कर? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की एचटेट के पहले दिन शनिवार को लेवल-3 पीजीटी की परीक्षा कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह जिला खजाना कार्यालय से सीलबंद लोहे की संदूकों में प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचा। इसके बाद सुरक्षा घेरे में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद शहर में चारों तरफ वाहनों की वजह से जाम की स्थिति भी बनी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शनिवार दोपहर बाद लेवल-3 की परीक्षा हुई। परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों व उनके परिजनों का जमावड़ा लग गया। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षा केंद्रों के बाहर ज्यादा भीड़ न जुटे, इसके लिए केवल परीक्षार्थियों को ही वहां से लाइनों में प्रवेश आरंभ कराया गया। परीक्षा शुरू हुई तो परिजन भी इधर उधर टाइम पास करते दिखे। वहीं महिला परीक्षार्थियों के साथ छोटे बच्चों को भी अभिभावक संभालने में जुटे रहे। वाहन पार्किंग को लेकर भी शहरी केंद्रों के आसपास काफी दिक्कत बनी। परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के दिनोद गेट से लेकर रोहतक गेट तक करीब तीन घंटे जाम लगा, जिसमें वाहन रेंग-रेंग कर चलें। शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों की अपेक्षा शनिवार को अधिक वाहन थे, जिसमें अधिकतर वाहन परीक्षार्थियों के थे। सरकुलर रोड और भिवानी-हांसी मार्ग पर पर ही अधिकतर परीक्षा केंद्र होने के कारण जाम अधिक देर तक लगा रहा, क्योंकि हर कोई घर पहुंचने के लिए जल्दबाजी कर रहा था। ऐसे में जाम में फंसें वाहनों को निकालने में वाहन चालकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, जाम की सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाला और करीब तीन घंटे के बाद जाम से निजाद मिला।
विज्ञापन

परीक्षा से एक दिन पहले पहुंचे थे प्रश्नपत्र
शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को ही सभी जिलों में प्रश्नपत्र भेज दिए थे। ये प्रश्नपत्र संबंधित जिलों के जिला खजाना अधिकारी कार्यालय की सुरक्षा में रखे गए। जिन्हें शनिवार को परीक्षा शुरू होने से निर्धारित समय से सील बंद संदूकों के जरिये परीक्षा केंद्रों तक कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर लीक को लेकर भी रही खुफिया निगरानी
एचटेट परीक्षा के दौरान पेपर लीक को लेकर भी खुफिया निगरानी रखी गई। पुलिस विभाग के साथ गुप्तचर विभाग के कर्मचारी भी परीक्षा केंद्रों के आसपास पैनी नजर बनाए हुए थे वहीं परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर की गतिविधियों की पल-पल की खबर भी बोर्ड मुख्यालय के अधिकारियों को दी गई। वहीं मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम से भी मॉनिटरिंग की गई।
केंद्रों पर महिलाओं के आभूषण भी उतरवाए
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले महिलाओं के आभूषण ( नाक का कांटा, कान के टॉप्स, अंगूठी, पायल) उतरवाए दिए थे। वहीं, युवाओं के जूते-चप्पल निकलवा कर भी जांच की। हाथ व गले में डाले धागे भी उतरवा दिए थे। केंद्र में प्रवेश पर तीन जगह पर चेकिंग की। शुरुआत में पुलिस, उसके बाद मेटल डिटेक्टर और अंगूठा का निशान एवं फोटो मिलान किया।
बैग रखने के लिए देने पड़े 20 से 30 रुपये
परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड और आईडी के अलावा कोई भी सामान लेकर जाने की अनुमति नहीं थी। ग्रामीण क्षेत्र से आए परीक्षार्थी अपने साथ बैग लेकर आए थे, जिसे परीक्षा केंद्र में लेकर जाने नहीं दिया। जिन परीक्षार्थियों के साथ परिजन नहीं आए, उन्हें बैग बाहर दुकानों या फिर स्टॉल पर रखें। इसके लिए उन्हें 20 से 30 रुपये देने पड़े। परीक्षार्थी आकाश, मनोज, नरेश और पूजा ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर बैग रखने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि उनके बेवजह के रुपये खर्च न हों।
मैं फिलहाल बीएड की पढ़ाई कर रही हूं। पहली बार की एचटेट दी है। परीक्षा काफी अच्छी गई है। उम्मीद है बेहतर अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण हो जाएंगी। मैंने घर पर रहकर ही पढ़ाई की है।
- पूनम, निगाणा।
पहली बार एचटेट दी है। घर पर ही अभिभावकों व सीनियर की मदद से पढ़ाई की है। अधिकतर पाठ्यक्रम मैंने समय से पूरा कर लिया था और परीक्षा भी अच्छी हुई है। उम्मीद है पहली बार में ही परीक्षा उत्तीर्ण हो जाएंगी।
- सोनिया, ढाणीमाहूं।
दूसरी बार एचटेट दे रही हूं। इस बार ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन माध्यम से भी पढ़ाई की है। रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ी हूं और मेरी परीक्षा भी काफी बेहतर हुई है।

- आशा श्योराण, पंचगांव।
सरकार ने गृह जिला में परीक्षा का आयोजन कर काफी अच्छा किया है। इससे परीक्षार्थी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। परीक्षा की तैयारी बढ़िया की थी तो अच्छे अंक से पास होने की उम्मीद है।
- सोनू, मिठ्ठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed