फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Purse of a person travelling in a bus stolen, two people suspected of theft

Bhiwani News: बस में सवार व्यक्ति का पर्स चोरी, दो लोगों पर चोरी का शक

Sat, 29 Mar 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 29 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Purse of a person travelling in a bus stolen, two people suspected of theft
भिवानी। चिड़ियाघर रोड से हांसी की बस में सवार एक व्यक्ति का पर्स चोरी हो गया। उसने शिक्षा बोर्ड के समीप पहुंचने पर अपना पर्स चेक किया तो गायब मिला। उसने दो लोगों पर पर्स चोरी का शक जताया है वहीं इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने पर्स चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में हांसी के विकास नगर निवासी संजय ने बताया कि वह 27 मार्च की दोपहर करीब डेढ़ बजे चिड़ियाघर से हांसी जाने वाली बस में सवार हुआ था।
विज्ञापन

जब वह शिक्षा बोर्ड के समीप पहुंचा तो उसका पर्स जेब से गायब मिला। उसने बस रुकवाई और नीचे उतरकर वापस पहुंचा। जहां उसे देखकर दो युवक बाइक लेकर भाग गए। उसने दोनों युवकों की बाइक का नंबर नोट कर लिया। उन दोनों पर ही उसने पर्स चोरी का शक जताया है। वहीं संजय ने बताया कि उसके पर्स में लाइसेंस, आधार कार्ड, पेन कार्ड, बाइक की आरसी और आठ हजार रुपये थे। पुलिस ने इस संबंध में पर्स चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed