{"_id":"6519cf39cdad4992ed05b944","slug":"purchase-of-one-lakh-quintals-of-millet-only-15-percent-lifted-no-payment-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-6389-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एक लाख क्विंटल बाजरा की खरीद, सिर्फ 15 फीसदी हुआ उठान, नहीं कोई भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एक लाख क्विंटल बाजरा की खरीद, सिर्फ 15 फीसदी हुआ उठान, नहीं कोई भुगतान
Mon, 02 Oct 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी जिले की 11 मंडियों में किसानों के बाजरा की सरकारी खरीद निर्धारित की गई हैं, लेकिन अभी तक चार मंडियों में तो किसानों के बाजरा की सरकारी खरीद का खाता तक नहीं खुला है। जबकि जिले की आठ मंडियों में अब तक जिले के 244 गांवों के 4313 किसानों का 100960.30 क्विंटल बाजरा खरीद हो चुका है। खरीद का महज 15 फीसदी बाजरे का ही उठान हुआ है। जबकि अब तक किसी भी किसान की फसल का भुगतान नहीं हुआ है। इसकी वजह देरी से खरीद शुरू होना और फिर उठान भी धीमा माना जा रहा है।
अकेले भिवानी मंडी में 95 हजार क्विंटल बाजरे को सरकारी खरीद का इंतजार है। जबकि खरीद हो चुके करीब 60 हजार से अधिक कट्टे अभी उठान के इंतजार में पड़े हैं। रविवार को मंडियों में बाजरा की खरीद नहीं कराई गई। लेकिन अधिकारियों का खरीद हो चुकी ढेरियों की भराई और उठान पर ही जोर रहा। भिवानी जिले में किसानों का एमएसपी पर बाजरा खरीद हो रही है। जिला प्रशासन को अंदेशा है कि राजस्थान का बाजरा भी मंडियों में पहुंच सकता है। इसी वजह से जिले की राजस्थान से सटी सीमाओं पर पहरा बैठाया गया है। वहीं अब तक जिले की आठ मंडियों में करीब करीब पौने दो लाख क्विंटल बाजरा की आवक हो चुकी है। जबकि बाजरा की सरकारी खरीद अभी आधी भी नहीं हुई है। मंडी पहुंचे किसानों की ढेरियों में बाजरे का रंग को लेकर भी दिक्कतें आ रही हैं, क्योंकि सफाई के साथ बाजरे के रंग पर भी खरीद एजेंसी के अधिकारी नखरे दिखा रहे हैं। जिसको लेकर किसानों को खरीद के लिए पिछले एक सप्ताह से मंडियों में ही इंतजार करना पड़ रहा है। जिले की मंडियों में 15150.65 क्विंटल बाजरा का उठान हुआ है। जबकि सरकारी खरीद हो चुका 85800.65 क्विंटल बाजरा का अभी उठान बाकी है।
मंडियों में बाजरा की खरीद के साथ साथ उठान भी कराया जा रहा है। किसानों के खरीद हो चुके बाजरा के उठान के बाद जे फार्म कटने के 48 घंटे के अंदर उनका भुगतान किसानों के बैंक खाता में करा दिया जाएगा। उठान प्रक्रिया के साथ ही भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। खरीद में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
-राजेंद्र सिंह, जिला प्रबंधक हैफेड भिवानी।
30 सितंबर तक हुई जिले की मंडियों में बाजरा की खरीद
मंडी-
खरीद
1. बवानीखेड़ा-
380.70
2. बहल-
103.00
3. भिवानी-
3084.40
4. ढिगावा-
40.80
5. ईशरवाल-
0.00
6. जूई मंडी-
2735.70
7. कैरू-
0.00
8. लोहारू-
1686.30
9. पाजू-
0.00
10. सिवानी-
0.00
11. तोशाम-
2065.40
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कुल-
10096.30