फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Providing education to the underprivileged is the biggest social service

Bhiwani News: वंचितों को शिक्षा दिलाना सबसे बड़ी समाजसेवा

Fri, 29 Nov 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Providing education to the underprivileged is the biggest social service
भिवानी में प्रशिक्षण शिविर के समापन पर शिक्षा स्वयंसेवकों के साथ डीपीसी संतोष देवी और विवेक अदल
भिवानी। जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा कार्यालय परिसर में शिक्षा स्वयंसेवकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम वीरवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के समापन पर जिला परियोजना संयोजक (डीपीसी) संतोष देवी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि आउट ऑफ स्कूल और ड्राॅप आउट जैसे विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से शिक्षा प्रदान कर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना सबसे बड़ी समाज सेवा है।
विज्ञापन

डीपीसी संतोष देवी ने शिक्षा स्वयंसेवकों की भूमिका बताई। उनकी जिम्मेदारियों के साथ उनके कर्तव्य भी बताए। उन्होंने कहा कि छोटी कड़ी जोड़कर बड़े लक्ष्यों को पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से वंचित रहने वाले जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें समाज का सभ्य नागरिक बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा स्वयंसेवकों को चाहिए कि वे अपने आसपास शिक्षा से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें अपने प्रशिक्षण केंद्र से जोड़ें ताकि वे भी शिक्षा के अधिकार को हासिल कर सकें। इस शिविर में सभी शिक्षा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण केंद्र संचालन के लिए आवश्यक शिक्षा सामग्री भी बांटी गई। सहायक परियोजना संयोजक विवेक अदलखा ने अध्यक्षता की। समापन कार्यक्रम में एपीसी विवेक, कर्मवीर, नरेश कुमार, कर्मबीर सिंह, विपिन, सांता कुमारी, अंजू, प्रियंका, अनीता, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed