{"_id":"680e6a114836ae1a3900f2b4","slug":"protested-against-the-closure-of-unrecognized-educational-institutions-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133329-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को बंद करने पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को बंद करने पर जताया विरोध
Sun, 27 Apr 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद ऑल हरियाणा प्राइवेट स्कूल संगठन के सदस्य।
भिवानी। फैंसी चौक स्थित एक निजी रेस्तरां में ऑल हरियाणा प्राइवेट स्कूल संगठन की बैठक का आयोजन किया। इस दौरान सरकार की ओर से गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को बंद करने के फैसले का विरोध जताया गया और सरकार के इस कदम को बेरोजगारी को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।
बैठक में फैसला लिया गया कि प्रदेश भर में सभी विधायकों के माध्यम से प्रदेश सरकार के नाम मांग पत्र सौंपा जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए ऑल हरियाणा प्राइवेट स्कूल संगठन के वरिष्ठ उपप्रधान घनश्याम शर्मा ने कहा कि प्रदेश भर में कई निजी संस्थान ऐसे हैं, जो सीमित संस्थानों में भी उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर प्रदेश की साक्षरता दर बढ़ाने व बेरोजगारी को घटाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इन शिक्षण संस्थानों में प्रदेश के मध्यम व आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर अपना भविष्य संवारने की दिशा में अग्रसर है, लेकिन इसके बावजूद भी सरकार ने गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फरमान सुनाया है। इससे एक तरफ जहां बच्चे शिक्षा से दूर होंगे, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में बेरोजगारी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
बैठक में भिवानी, रोहतक, फतेहाबाद सहित अन्य जिलों से शिक्षण संस्थान के संचालक भी शामिल हुए। इस अवसर पर फतेहाबाद से सन्नी, सोनू, अंकित, प्रवीण वर्मा, रोहित, अरविंद, दीपक, एस कैप्टन, मोनिका, अनिता, पिंकी, उदय, मनीष, अभिषेक, जिले सिंह, सज्जन रोहिल्ला, प्रवीण धायल मौजूद रहे।