{"_id":"6791486e0180584bbf0247b7","slug":"problems-should-be-resolved-quickly-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-128961-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं का जल्द किया जाए निपटारा : फौजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं का जल्द किया जाए निपटारा : फौजी
Thu, 23 Jan 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद हरियाण रोडवेज वर्कर्स कर्मचारी संघ के सदस्य।
भिवानी। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की बुधवार को बैठक बस स्टैंड के यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता डिपो प्रधान अनिल फौजी ने की और संचालन डिपो सचिव अनिल नागर ने किया।
बैठक में डिपो कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। डिपो प्रधान अनिल फौजी तथा डिपो सचिव अनिल नागर ने बताया कि कर्मचारियों की एलटीसी, ओवर टाइम, नाइट अलाउंस, वर्दी भत्ता, रूट सर्वे , मेडिकल बिल समय पर वेतन देने और कर्मशाला की कई समस्याओं का समय पर निपटान किया जाए। इन सभी समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक से बात की और कर्मचारियों की समस्याओं बारे अवगत करवाया।
राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद, राज्य उप महासचिव पवन शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों का पत्र सरकार को भेजा जा चुका है लेकिन सरकार की ओर से न तो यूनियन को बातचीत के लिए बुलाया गया है और न ही मांग पत्र में से किसी मांग का समाधान किया गया है। इसलिए 1 फरवरी से सभी विधायकों को कर्मचारियों की मांगों के ज्ञापन दिए जाएंगे। इसके बाद 15 व 16 फरवरी को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर 48 घंटे का धरना दिया जाएगा। इसमें रोडवेज के कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इस अवसर पर रामकिशन, गुलशन राणा, सोनू प्रजापत, सोनू लखेरा, जैनपाल, जसवंत सिंह, रमेश लाम्बा, कुलदीप मौजूद थे।