फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Priyanka Kaliraman of Sandwa won silver medal in Deaf Asian Games

Bhiwani News: संडवा की प्रियंका कालीरामण ने मूक बधिर एशियन खेल में जीता रजत पदक

Fri, 06 Dec 2024 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 06 Dec 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Kaliraman of Sandwa won silver medal in Deaf Asian Games
खिलाड़ी प्रियंका कालीरामण।
तोशाम। मलयेशिया में आयोजित मूक बधिर एशियन खेलो में गांव संडवा की प्रियंका कालीरामण ने रजत पदक जीतकर गांव व देश का नाम रोशन किया है। प्रियंका का गांव पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

कोच जयसिंह कालीरामण बुशान ने बताया कि मूक बधिर एशियन खेल एक से 8 दिसंबर तक मलयेशिया में आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें पांच दिसंबर को चक्का फेंक में प्रियंका ने रजत पदक प्राप्त किया है। कोच ने बताया कि प्रियंका चौधरी खेमचंद खेल स्टेडियम बुशान में अभ्यास करती है। इसके बाद उन्होंने पहली बार पैरा ओलंपिक खेलों में भाग लिया। इसमें मेडल से चूक गई थी।
विज्ञापन

प्रियंका कालीरामण ने कड़ी मेहनत से रजत पदक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि तोशाम हलके की पहली महिला खिलाड़ी है। जिसने ओलंपिक खेल में भाग लिया। पिछले सात साल से प्रियंका कालीरामण ने दस राष्ट्रीय पदक जीते हैं। कालीरामण खाप के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान वीरेंद्र संडवा ने खिलाड़ी प्रियंका को गांव का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद ही नहीं भरोसा है कि आने वाले समय में प्रियंका देश के लिए स्वर्ण पदक लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed