{"_id":"69fccffb5def79648a076ce9","slug":"private-bus-collided-with-a-truck-on-tosham-road-three-injured-driver-accused-of-negligent-driving-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150805-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तोशाम रोड पर ट्रक से टकराई निजी बस, तीन घायल, चालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तोशाम रोड पर ट्रक से टकराई निजी बस, तीन घायल, चालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप
Thu, 07 May 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 07 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त निजी बस।
भिवानी। भिवानी से तोशाम जा रही प्राइवेट बस वीरवार दोपहर को गांव बापोड़ा के समीप ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार महिला सहित तीन लोग घायल हुए। महिला को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दो अन्य घायलों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अन्य यात्री दूसरी बस से अपने गंतव्य की ओर भेजे गए।
जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन महिला सुनीता ने बताया कि बस चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसके कारण बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। सुनीता ने कहा कि उनके सिर और शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। वह अकेले अपने तीन छोटे बच्चों का पालन-पोषण कर रही है और हादसे के बाद अब परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
सदर पुलिस थाना के एसआई सतपाल ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल हादसे में घायलों के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जाएगी।