फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Prince was the best athlete among boys and Vanshika in the girls category

Bhiwani News: लड़कों में प्रिंस तो लड़कियों के वर्ग में वंशिका रहे बेस्ट एथलीट

Sat, 22 Feb 2025 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 22 Feb 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Prince was the best athlete among boys and Vanshika in the girls category
महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों को सम्
भिवानी। महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय की 51वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का शनिवार को समापन हुआ। खेलों के समापन पर लड़कों के वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट प्रिंस चुने गए एवं लड़कियों में वंशिका बेस्ट एथलीट चुनी गई। एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय एथलीट एवं महाविद्यालय की पूर्व छात्रा सीमा कालीरमण ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मनजीत सिंह ने महाविद्यालय परिवार की तरफ से मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर रिटायर्ड प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह गोदारा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. मितेश शर्मा एवं प्राध्यापक डॉ. वजीर सिंह व डॉ. कपिल शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. कविता शर्मा, पूनम जोगपाल एवं सुदेश कुमारी ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रणधीर सिंह रोहिला, पदोन्नत प्राचार्य विरेंद्र फोगाट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे खेल परिणाम :
परिणामों की जानकारी देते हुए महाविद्यालय प्रेस प्रभारी डॉ. जगवीर सिंह मान ने बताया कि लड़कों के वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अजय, प्रिंस व देवा सिंह, 200 मीटर दौड़ में अजय, देवांश व प्रिंस, 400 मीटर रेस में प्रिंस, देवांश व अजय, 800 मीटर दौड़ में जयसिंह, प्रिंस व अजय, 1500 मीटर दौड़ में प्रिंस, विरेंद्र व जयसिंह, 5 हजार मीटर दौड़ में विरेंद्र, जय सिंह व प्रिंस क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। वही लांग जंप में भूपेश, साहिल व अजय, हाई जंप में कमलजीत, भूपेश व साहिल, शॉटपुट में सुमित, दीपांशु व राहुल, डिस्कस थ्रो में दीपांशु, अमन व राहुल क्रमश पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। प्रो. जगवीर सिंह मान ने बताया कि लड़कियों के वर्ग में 100 मीटर दौड़ में भूमिका, अंजू व वंशिका, 200 मीटर रेस में अंजू, वंशिका व तारा, 400 मीटर दौड़ में अंजू, वंशिका व तारा, लांग जंप में भूमिका, वंशिका व अंजू, हाई जंप में वंशिका, भूमिका व जयवंती, शॉटपुट में पलक, वंशिका व आशु, डिस्कस थ्रो में पलक, वंशिका व भूमिका, जैवलिन थ्रो में पलक, वंशिका व भूमिका क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed