फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Preparations Underway to Take Action Against Those Who Fail to Pay Water Bills

Bhiwani News: पानी के बिल नहीं भरने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

Thu, 26 Mar 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 26 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Preparations Underway to Take Action Against Those Who Fail to Pay Water Bills
बवानीखेड़ा। कस्बे में पानी के बकाया बिलों को लेकर जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने सख्ती के संकेत दिए हैं। विभाग के एसडीओ जयसिंह ने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने पानी के बिल जमा नहीं कराए हैं उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि बार-बार सूचना देने के बावजूद कई उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं जिससे विभाग को राजस्व हानि उठानी पड़ रही है। ऐसे में बकाया वसूली के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कस्बावासियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने बिल का भुगतान करें ताकि किसी प्रकार की असुविधा या कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई से बचा जा सके। बिल भुगतान नजदीकी सीएससी केंद्र, विभाग कार्यालय या मोबाइल और डिजिटल माध्यमों से आसानी से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय के बाद बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के पेयजल कनेक्शन काटे जा सकते हैं। समय पर बिल जमा कराने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed