फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Preparations underway to improve sanitation system in all 16 wards of Bawanikheda

Bhiwani News: बवानीखेड़ा के सभी 16 वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी

Wed, 18 Jun 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 18 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to improve sanitation system in all 16 wards of Bawanikheda
नगर पालिका कार्यालय में बैठक को संबो​धित करते सुंदर अत्री
बवानीखेड़ा। कस्बे के सभी 16 वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में बीते दो-तीन दिनों से बरसाती पानी की निकासी के लिए नालों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में नव नियुक्त नपा सचिव संदीप गर्ग व नपा अध्यक्ष सुंदर अत्री की अध्यक्षता में वार्ड पार्षदों व पार्षद प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में कस्बे की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करते हुए सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई व मरम्मत, पैच वर्क, बरसाती पानी की निकासी, नई स्ट्रीट लाइट लगवाने और पुरानी लाइटों की मरम्मत, सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने तथा कचरा उठाने के लिए नए संसाधन जुटाने जैसे अहम विषयों पर विचार किया गया। नगर पालिका सचिव और अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि इन सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर कस्बे को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed