फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Practical of 10th and 12th students will be in three classes

Bhiwani News: तीन वर्गों में होगी 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
Practical of 10th and 12th students will be in three classes
भिवानी। सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक जनवरी और 15 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इनकी तैयारियों में स्कूल प्रशासन और विद्यार्थी जुट गए हैं। जिलेभर में सीबीएसई बोर्ड के कुल 63 स्कूलों में कुल 9005 विद्यार्थी परीक्षाएं देंगे। इनमें 10वीं कक्षा में 4412 और 12वीं कक्षा में 4593 विद्यार्थी हैं। डेटशीट जारी होने के बाद परीक्षार्थी भी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

प्रैक्टिकल में शामिल होने वाले छात्रों का सत्यापन ऑनलाइन करना जरूरी है। इसको लेकर स्कूल यह भी तय कर ले कि छात्रों की कैटेगरी सत्यापन में सही दर्ज की गई है या नहीं। रेगुलर, कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट तीन वर्ग में परीक्षार्थी प्रैक्टिकल देंगे। छात्रों को सभी प्रयोगों का पूर्ण विवरण, अवलोकन और परिणाम के साथ अभ्यास कराने पर बल दिया है, ताकि विद्यार्थी सभी सिद्धांत अच्छी तरीके से तैयार कर सके। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के विभिन्न विषयों के लिखित व प्रैक्टिकल के अंकों का ब्रेक अप जारी किया है। इससे स्कूल प्रोजेक्ट वर्क और आंतरिक मूल्यांकन इत्यादि के अंक अपलोड करने में मदद मिलेगी। इसमें 10वीं के 76 और 12वीं के 115 विषयों के लिखित व प्रैक्टिकल के अंकों का ब्रेक अप जारी किया है। ज्यादातर विषयों के आंसर बुकलेट 32 और कम से कम 20 पृष्ठों की होगी। जिन पेपरों में प्रैक्टिकल 70 नंबर का है उनमें आंसर बुकलेट 20 पृष्ठों की होगी। वहीं, जिनमें ग्राफ के प्रश्न है उनमें यह बुकलेट 48 पृष्ठों की होगी।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की एक जनवरी और 15 फरवारी से प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी में विद्यार्थी जुटे हुए है। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संबंधित जानकारी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी साझा की है, जहां से विद्यार्थी और स्कूल आसानी से जानकारी ले सकता है। जिलेभर के सभी विद्यार्थी प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अनीता शर्मा, जिला कोआर्डिनेटर, सीबीएसई भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed