{"_id":"65cbb144be5c8051c80270da","slug":"practical-examinations-of-regular-candidates-from-19th-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-113135-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 19 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 19 से
Tue, 13 Feb 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित करवाई जाने वाली सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च-2024 के लिए अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 19 से 23 फरवरी तक सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होंगी। यह जानकारी बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेंडरी के भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षा बोर्ड द्वारा बाह्य परीक्षक नियुक्त करके सम्पन्न करवाई जाएगी। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) नियमित के शेष विषयों के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संबंधित विद्यालयों में कार्यरत उन प्राध्यापकों, अध्यापकों द्वारा ली जाएगी, जो उस विषय को विद्यालय में पढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेंडरी नियमित के भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षाओं के निरीक्षण कार्य हेतु ऑब्जर्वरों की नियुक्तियां की जाएगी।
सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक अस्थायी विद्यालयों की फाइनल कट लिस्ट जारी
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च-2024 के सभी अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के परीक्षार्थियों की फाइनल कट लिस्ट 10 फरवरी से लाइव कर दी गई हैं।
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित दसवीं और 12वीं की परीक्षा के लिए अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के परीक्षार्थियों की फाइनल कट लिस्ट विद्यालयों की लॉगिन आईडी पर 10 फरवरी से अपलोड कर दी गई हैं। विद्यालय मुखिया, विद्यालयों को जारी किए गए लॉगिन आईडी व पासवर्ड से डाउनलोड कर सकते हैं। सभी अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के परीक्षार्थियों की कट लिस्ट में दर्ज विवरणों जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, लिंग, जन्म तिथि, आधार नंबर, विषय, जाति में कोई अशुद्धि है तो वे 15 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम से निशुल्क ऑनलाइन शुद्धि कर सकते हैं।