फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Power and water crisis deepens; road blockades staged at four locations.

Bhiwani News: बिजली-पानी संकट गहराया, 4 जगह लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Power and water crisis deepens; road blockades staged at four locations.
हनुमान ढाणी चौक पर बिजली पानी समस्या को लेकर नेशनल हाईवे पर जाम लगा नारेबाजी करते क्षेत्रद्ध के
भिवानी। बिजली-पानी संकट से परेशान लोगों का गुस्सा रविवार को लगातार दूसरे दिन भी सड़कों पर फूट पड़ा। शहर में चार स्थानों पर लोगों ने ढाई से तीन घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे-709ई पर तीन जगह और पतराम गेट गोशाला चौक पर लगे जाम के कारण यातायात प्रभावित रहा। बिजली निगम के एसडीओ अंकित कुमार के निर्देश पर हनुमान गेट पर नया पोल लगाकर ओवरलोड लाइन का लोड विभाजित करने का काम शुरू होने के बाद ही लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे-709ई के दायरे में आने वाले हनुमान ढाणी चौक, हनुमान गेट चौक, आजाद नगर टीबा बस्ती चौक तथा पतराम गेट गोशाला चौक पर स्थानीय लोगों ने बिजली और पेयजल संकट को लेकर रास्ते जाम कर दिए। पतराम गेट गोशाला चौक पर बाजार के रास्ते रेहड़ियां लगाकर बंद कर दिए गए जबकि हाईवे पर लोहे के गार्डर और वाहन खड़े कर मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस और बिजली निगम के अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसके बाद निगम के एसडीओ अंकित कुमार ने हनुमान गेट पर कर्मचारियों को बुलाकर बिजली समस्या के समाधान के लिए नया पोल लगाने और लोड विभाजित करने का काम शुरू कराया तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ और करीब ढाई से तीन घंटे बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान दीपक बागड़ी, कृष्णा, अनिल कुमार, कृष्ण कुमार, पार्षद विनोद, अशोक, जयबीर रंगा, प्रदीप बंसल, अजय कुमार, प्रताप और कपिल ने चेतावनी दी कि यदि बिजली-पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो सोमवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचने वाले मंत्री का भी घेराव किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं और स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले करीब एक माह से क्षेत्र में बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है। हर आधे घंटे में बिजली कट लग रहे हैं जबकि कई इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रहती है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

बिजली कट से परेशान लोग मंदिर, धर्मशाला व पार्क में बीता रहे रात
जाम लगा रहे लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण कई परिवारों को पार्क, मंदिर और धर्मशालाओं जैसे खुले स्थानों पर रात बितानी पड़ रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। इस समय मौसम में जबरदस्त उमस है। रात के समय भी हवा नहीं चलती और बिजली कटने से घरों में दम घुटने जैसी स्थिति बन जाती है। ऐसे में लोग खुले स्थानों पर रात बिताने को मजबूर हैं।

तकनीकी खराबी से भी बढ़ीं मुश्किलें, गहराया जलसंकट
पार्षद विनोद प्रजापति ने बताया कि कहीं मोटर खराब है, कहीं बूस्टर खराब पड़ा है, कहीं बिजली आपूर्ति बाधित है तो कहीं लाइन संबंधी दिक्कतों के कारण नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही। कई स्थानों पर केवल पांच से दस मिनट तक ही पानी की आपूर्ति हो रही है जिससे समस्या बनी हुई है। जबकि कुछ क्षेत्रों में कई दिनों से पेयजल की एक बूंद तक नहीं पहुंची। लोगों ने आरोप लगाया कि कई इलाकों में दूषित पानी की आपूर्ति भी की जा रही है। अधिकारियों को शिकायतें दी जा चुकी हैं मगर अब तक समाधान नहीं हुआ।


ओवरलोड लाइन का लोड किया विभाजित
जाम की सूचना मिलते ही जैन पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष वालिया, बिजली निगम के एसडीओ अंकित कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के जेई ताजदीन, सुपरवाइजर विनोद तथा बिजली निगम के पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। एसडीओ अंकित कुमार ने बताया कि एक फीडर पर अधिक लोड होने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। अब लोड विभाजित करने के लिए नई लाइन और नया पोल लगाया गया है जिससे जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर लोग ट्रांसफार्मर और पोल लगाने का विरोध करते हैं जिससे भी समस्या आती है। निगम स्टाफ की कमी के बावजूद लगातार समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहा है। यदि कोई कर्मचारी अभद्र व्यवहार करता है तो उसकी शिकायत विभाग को दी जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed