फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Potholes surfaced on roads after just 3 mm of rain; commuters face increased difficulties.

Bhiwani News: तीन एमएम बारिश में ही उभरे सड़कों के गड्ढे, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Potholes surfaced on roads after just 3 mm of rain; commuters face increased difficulties.
भिवानी दादरी मार्ग पर गांव हालुवास के पास सड़क के बीच बने गड्ढे।
भिवानी। जिले में सोमवार को हुई करीब तीन एमएम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो दिलाई लेकिन हल्की बारिश के बाद ही शहर और प्रमुख मार्गों की सड़कों पर गड्ढे फिर उभर आए जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। सोमवार दोपहर करीब सवा 12 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

बारिश के बाद भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग, शहर के सर्कुलर रोड और दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे के दायरे में सड़कों पर बने गहरे गड्ढे फिर दिखाई देने लगे। इन गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार जिले में करीब तीन एमएम बारिश दर्ज की गई। हल्की से मध्यम बारिश और ठंडी हवा से तापमान में गिरावट आई। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के समय मौसम सुहावना होने पर लोग पार्कों में सैर करते नजर आए। शहर के प्रमुख बाजारों में भी रौनक लौट आई और लोग देर रात तक खरीदारी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढों में हिचकोले खा रहे वाहन चालक, हादसों का अंदेशा
शहर की मुख्य सड़कें मानसून की शुरुआती बारिश भी नहीं झेल पाईं। हल्की बारिश के बाद ही सड़कों पर बने गड्ढों की गहराई साफ दिखाई देने लगी। बारिश का पानी भरने से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का सही अंदाजा नहीं लग पाता। खासकर दुपहिया वाहन चालकों का संतुलन गड्ढों में टायर फंसने से बिगड़ रहा है। राकेश, महीपाल और सुरेश सैनी ने बताया कि सड़कों की हालत इतनी खराब है कि यहां दुपहिया वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है। गड्ढों के कारण वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से समय रहते सड़कों की मरम्मत या पेचवर्क कराने की मांग की।


शहर की सभी मुख्य सड़कें पूरी तरह से दुरुस्त कराई जा चुकी हैं। अगर बारिश के दौरान कहीं कोई दिक्कत आती है तो संबंधित टीम गठित की गई है जो सड़कों की विशेष मरम्मत करेगी। बारिश के बाद सड़कों के नवीनीकरण संबंधी कार्य भी किए जाएंगे। - लोकेश कुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, भिवानी

ये रहा मौसम का पूर्वानुमान
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार मानसूनी हवाओं तथा राजस्थान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के प्रभाव से हरियाणा में 10 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बीच-बीच में तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट और वातावरण में नमी बनी रहने की संभावना है।


किसानों के चेहरे खिले
बारिश से आम लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ कृषि क्षेत्र को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। खेतों में खड़ी धान, कपास और चारे की फसलों के लिए तीन एमएम बारिश लाभदायक मानी जा रही है। किसान रणबीर, महेंद्र और रमेश कुमार ने बताया कि इस समय फसलों को पानी की सख्त जरूरत थी और यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed