{"_id":"6890f4787d71cc51f4019618","slug":"postal-services-have-become-completely-digital-and-modern-with-apt-20-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137768-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एपीटी 2.0 से पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक हुई डाक सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एपीटी 2.0 से पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक हुई डाक सेवाएं
Mon, 04 Aug 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
भिवानी डाकघर में कर्मचारियों के साथ अधीक्षक संजय कुमार।
भिवानी। भारतीय डाक विभाग ने एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी (एपीटी 2.0) की शुरुआत कर डाक सेवाओं को पूरी तरह से डिजिटल और आधुनिक बना दिया है। सोमवार को घंटाघर स्थित डाकघर में भिवानी मंडल के डाकघर अधीक्षक संजय कुमार ने रिबन काटकर इस परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया। नई तकनीक के लागू होने से जिले के सभी डाकघरों में बुकिंग से लेकर वितरण, लेखा और शिकायत निवारण तक की सभी सेवाएं एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संचालित होंगी।
डाक अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि यह अत्याधुनिक प्रणाली मैसूर स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन पोस्टल टेक्नोलॉजी (सीईपीटी) द्वारा विकसित की गई है। उन्होंने कहा कि एपीटी 2.0 से डाक सेवाओं में नकद लेन-देन की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। ग्राहक अब क्यूआर कोड स्कैन कर यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा, डाक की डिलीवरी ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आधारित होगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि डाक सही व्यक्ति को ही प्राप्त हो।
उन्होंने बताया कि जीपीएस-सक्षम मोबाइल एप (एमएमए) के माध्यम से डाक वितरण किया जाएगा जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक सटीक और जवाबदेह होगी। ग्राहक अपनी डाक को रीयल टाइम में ट्रैक कर सकेंगे। साथ ही डिजिटल पता यानी ‘डिजी पिन’ की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
संजय कुमार ने कहा कि यह परियोजना डाक सेवाओं में सेवा दक्षता, पारदर्शिता और उपभोक्ता संतुष्टि को नई ऊंचाई देगी। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि एपीटी 2.0 के शुभारंभ से डाक विभाग की कार्यप्रणाली को नई पहचान और गति मिलेगी। इस अवसर पर डाकघर एएसपी कुलदीप गर्ग, निरीक्षक संदीप, निरीक्षक पंकज सैनी, पोस्टमास्टर सतबीर सिंह और सहायक पोस्टमास्टर विजय भी उपस्थित रहे।