फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Postal department's gift to Shiva devotees, Gangajal will be available for 30 rupees

Bhiwani News: डाक विभाग की शिव भक्तों को सौगात, 30 रुपये में मिलेगा गंगाजल

Thu, 17 Jul 2025 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 17 Jul 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Postal department's gift to Shiva devotees, Gangajal will be available for 30 rupees
भिवानी। सावन माह में शिव भक्तों के लिए भारतीय डाक विभाग ने एक अनूठी पहल की है। अब पवित्र गंगाजल मात्र 30 रुपये में भक्तों के लिए डाकघरों में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

भिवानी डाकघर अधीक्षक संजय कुमार ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे इस पवित्र सेवा का लाभ उठाते हुए भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ जिले के अपने निकटतम डाकघर में संपर्क करें और गंगाजल प्राप्त करें। शिवभक्तों को गंगाजल प्राप्त करने के लिए लंबी यात्रा या अधिक पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी। डाकघर की यह सुविधा विशेष रूप से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगी जहां गंगाजल की उपलब्धता अक्सर एक चुनौती बनी रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सावन के महीने में शिवभक्तों की श्रद्धा को देखते हुए भारतीय डाक विभाग ने यह निर्णय लिया है। इसके तहत अब पवित्र गंगाजल मात्र 30 रुपये में 250 मिलीलीटर की बोतल में नजदीकी डाकघर पर उपलब्ध हो सकेंगी। यह गंगाजल प्रमाणित स्रोत से संग्रहित किया गया है। इसे भारतीय डाक के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के कोने-कोने में बसे हर शिवभक्त को आसानी से पवित्र गंगाजल प्राप्त हो सके। यह पहल उन्हें धार्मिक अनुष्ठानों में सहायता करेगी और उनकी आस्था को और मजबूत बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed