फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Portal reopened for admissions in ITI, admissions will be till 30th

Bhiwani News: आईटीआई में दाखिलों के लिए फिर से खुला पोर्टल, 30 तक होंगे दाखिले

Thu, 24 Oct 2024 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 24 Oct 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Portal reopened for admissions in ITI, admissions will be till 30th
भिवानी। राजकीय आईटीआई में दाखिलों के लिए विभाग की ओर से फिर से पोर्टल खोल दिया गया है। इच्छुक विद्यार्थी 30 अक्टूबर तक दाखिला ले सकते हैं। विभाग की ओर से चार से पांच बार दाखिलों के लिए अंतिम तिथि बढ़ाने के बाद भी आईटीआई में अभी भी सीटें खाली पड़ी हैं। विद्यार्थियों की मांग पर फिर से पोर्टल खोला गया है।
विज्ञापन

दरअसल, इस बार राजकीय आईटीआई में दाखिलों के लिए विभाग की ओर से चार से पांच बार अंतिम तिथि बढ़ाई जा चुकी है। लेकिन फिर भी ज्यादातर ट्रेडों में सीटें खाली बची हुई हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि दाखिलों के बाद काफी समय तक विद्यार्थियाें द्वारा कक्षाएं न लगाने के कारण विभाग द्वारा उस बच्चे का नाम काट दिया जाता है।
विज्ञापन

इसके कारण संबंधित ट्रेड में सीटें खाली हो जाती है। बची हुई खाली सीटों के लिए विभाग द्वारा विद्यार्थियों को एक बार फिर से मौका दिया गया है। किसी भी कारण से वंचित विद्यार्थी 30 अक्टूबर तक संबंधित आईटीआई में दाखिला ले सकता है। यह विद्यार्थियों के पास अंतिम मौका है। इसके बाद नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed