फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Polythene cutting blades flown 50 thousand

ब्लेड से पॉलीथिन काट उड़ाए 50 हजार

Fri, 05 Dec 2014 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Fri, 05 Dec 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन

बैंक में रुपये जमा कराने गई सामान्य अस्पताल की स्टाफ नर्स का पॉलीथिन काटकर 50 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। दिनदहाडे़ हुई चोरी से बैंक में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कर्मचारियों व बैंक अधिकारियों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। आशंका है कि तेजी से भागकर बाहर निकली तीन महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर सामान्य अस्पताल की स्टाफ नर्स कमलेश बैंक ऑफ इंडिया में अपनी बहन देवेंद्र कौर के खाते में एक लाख रुपये जमा कराने गई थी। कमलेश ने बताया कि उसकी छुट्टी थी। उसकी बहन देवेंद्र कौर पंजाब के किला रायपुर में रहती है। उसने मकान निर्माण का काम शुरू कर रखा है। इस कारण पंजाब नेशनल बैंक से एक लाख रुपये निकालकर वह बैंक ऑफ इंडिया में बहन के खाते में जमा कराने गई थी।
विज्ञापन


वहां रुपये जमा कराने के लिए फार्म भरकर रुपये देखे तो 50 हजार रुपये गायब थे। थैली देखी तो उस पर ब्लेड मार रखा था। उसने यह बात कार्यवाहक बैंक मैनेजर को बताई। 50 हजार रुपये चोरी होने की बात से बैंक में अफरातफरी मच गई। बीटीएम चौकी से पुलिस को बुलाया। बैंक मैनेजर ने पुलिस कर्मचारियों व पीड़िता को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई। 01:11 मिनट पर बैंक से तेजी से तीन महिलाएं निकलती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कयास है कि तीन महिलाओं ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता कमलेश देवी ने बताया कि पॉलीथिन में 50 हजार, 30 हजार और 20 हजार की राशि थी। 30 व 20 हजार वाली राशि मिली मगर 50 हजार गायब है। बैंक में एक महिला उसके पीछे थी। उसका चेहरा भी उसने देखा मगर रुपये चोरी होने के बाद से वह महिला गायब है। मामले की जांच कर रहे बीटीएम चौकी इंचार्ज अमीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बैंक से फुटेज मांगी गई है।

तीन महिलाएं नजर आई मगर चेहरा नहीं साफ
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दोपहर 1:11 मिनट पर तीन महिलाएं तेजी से भागती नजर आई है। एक महिला एक बच्चे को लिए पहले बैंक के बाहर घूम रही है और फिर बैंक के अंदर आकर बैंच पर बैठ जाती है। फिर अचानक तेजी से बाहर निकलती है। उसके पीछे एक महिला दौड़ते हुए बाहर निकलती है और उसके पीछे तीसरी महिला तेजी से निकलती है। तीनों महिलाएं हांसी गेट की ओर जाती दिख रही है।


तीन बैंकों की फुटेज खोलेगी राज
महिला का पॉलीथिन काटकर 50 हजार रुपये की चोरी की घटना में तीन बैंकों की फुटेज से पुलिस चोरों का सुराग लगाने का प्रयास करेगी। पीड़ित स्टाफ नर्स ने पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकाले। यदि महिला चोर वहीं से पीछे थी तो सीसीटीवी कैमरे में चेहरा नजर आएगा। बैंक ऑफ इंडिया के भी अंदर के कैमरों को पुलिस खंगालेगी। इसके अलावा महिलाएं हांसी गेट की तरफ गई है। कुछ दूरी पर ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया है। जिसके बाहरी तरफ भी सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिससे आने-जाने वाले नजर आते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed