फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Politics intensifies on SYL, Agriculture Minister hits back at Bhullar's statement

Bhiwani News: एसवाईएल पर तेज हुई राजनीति, भुल्लर के बयान पर कृषि मंत्री ने किया पलटवार

Thu, 28 Dec 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 28 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Politics intensifies on SYL, Agriculture Minister hits back at Bhullar's statement
आम आदमी पार्टी की यात्रा समापन पर बयान देते पंजाब के परिवहन व पंचायत मंत्री लाल सिंह भुल्लर। स्
भिवानी।
विज्ञापन

एसवाईएल (सतलुज-यमुना लिंक नहर) के मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा में राजनेताओं के बीच खींचतान बढ़ गई है। 24 दिसंबर को भिवानी में आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा के समापन पर पंजाब के परिवहन व पंचायत मंत्री लाल सिंह भुल्लर के विवादित बयान पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पलटवार किया है। कृषि मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार के मंत्री हरियाणा को पानी देने की जगह उसका अस्तित्व खत्म करने की बात कह रहे हैं, जबकि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को पानी दिलाने में सहयोग करना चाहिए।
कृषि मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि केजरीवाल अपनी मातृभूमि हरियाणा के लिए एसवाईएल का पानी दिलाने में कोई सहयोग तो कर नहीं रहे हैं, उल्टा उनकी पार्टी के मंत्री भिवानी में आकर हरियाणा का अस्तित्व खत्म करने की बात कह रहे हैं। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने केजरीवाल से कहा कि आप और आपकी पार्टी हरियाणा प्रदेश के लोगों की भावनाओं से क्यों खेल रही है। कृषि मंत्री ने परिवहन मंत्री भुल्लर के बयान का वीडियो भी अपने सोशल अकाउंट एक्स पर अपलोड किया है।
विज्ञापन

पंजाब के मंत्री ने दिया था यह बयान
पंजाब के परिवहन व पंचायत मंत्री ने आम आदमी पार्टी द्वारा चलाई गई बदलाव यात्रा के समापन पर 24 दिसंबर को भिवानी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल, हरियाणा को एक करके पंजाब बना दे, बड़ी स्टेट बन जाएगी। इससे हरियाणा वाले भी खुश हो जाएंगे। पंजाब अच्छा है ना भाइयो, हमारी टोर बन जाएगी। पंजाबी तो पहले पंजाबी थे। केंद्र सरकार ने हमारा बंटवारा कर दिया था। यात्रा के समापन पर एसवाईएल को भूल जाने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा कि था कि दान घर से शुरू होता है। घर को भूखे पेट रखकर दूसरे को खाना नहीं खिला सकते। उन्होंने कहा था कि अभी पंजाब के कई शहर व गांवों के खेतों में पानी नहीं। भुल्लर ने कहा था कि केंद्र सरकार चाहे तो चुटकियों में एसवाईएल का समाधान कर सकती है, लेकिन चुनाव के समय ही बीजेपी पंजाब व हरियाणा का भाईचारा तोड़ने के लिए इसे मुद्दा बनाती है। साथ ही कहा कि केंद्र हरियाणा व हिमाचल को मिला कर पंजाब को बड़ा स्टेट बना तो सारे मसले हल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed