फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Policemen arrived to close shops at half past six

पौने छह बजे दुकानें बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मी

Fri, 23 Apr 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Policemen arrived to close shops at half past six
शुक्रवार शाम को बाजार बंद कराने के बाद गश्त करता पुलिस दल। - फोटो : Bhiwani
बाजार बंद करने के लिए निर्धारित समय को लेकर पहले ही दिन असमंजस की स्थिति रही। पुलिसकर्मी असमंजस में रहे कि कौन-सी दुकानों को छूट देते हुए खुला रखना है। वहीं कौन सी बंद करवानी हैं। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे शहर के बाजारों में छह बजे दुकानें बंद करने को लेकर अनाउंसमेंट करवाई गई। पौने छह बजे राइडर-पीसीआर सवार पुलिसकर्मी बाजारों में दुकानें बंद करवाने पहुंचे। छह बजे तक अधिकतर बाजार बंद हो चुके थे। इसके बाद भी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी बाजारों में राउंड लेकर जांचते रहे कि कोई दुकान खोले तो नहीं बैठा है। इसके अलावा कुछेक दुकानदारों की खुलीं दुकानों को बंद करवाया गया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद जिला प्रशासन की ओर से सुबह नौ से शाम छह बजे तक का समय बाजार खोलने के लिए निर्धारित किया हुआ है। आदेशों के पहले दिन असमंजस की स्थिति रही। पहली असमंजस की स्थिति रही कि बाजार पांच बजे बंद करना है या छह बजे। इसी को लेकर एक-दूसरे से फोन लेकर सूचना लेते रहे। असमंजस का एक कारण यह रहा कि अतिरिक्त उपायुक्त के साथ हुई व्यापारियों, दुकानदारों की बैठक में बाजार खोलने का समय सुबह नौ से शाम पांच बजे तक का निर्धारित किया गया था। बाद में देर शाम आदेश सुबह नौ से छह बजे के हो गए। इस असमंजस के बीच बाजारों में दुकानदारों ने साढ़े पांच बजे ही अपनी दुकानें बंद करने की तैयारी कर ली थी। इसी दौरान राइडर-पीसीआर सवार पुलिसकर्मी भी छह बजे दुकानें बंद करने की अनाउंसमेंट करने लगे। शाम छह बजे तक तो अधिकतर बाजारों में दुकानें बंद हो चुकी थीं।
विज्ञापन

बाजारों में दिखा कर्फ्यू जैसा माहौल
कर्फ्यू के समय को लेकर भी लोगों, दुकानदारों में असमंजस की स्थिति रही। शाम छह बजे बाजार बंद होने के बाद सात बजे बाजारों में पूरी तरह वीरानी सी छा गई थी। कर्फ्यू जैसा माहौल लग रहा था। अधिकतर बाजारों में सन्नाटा पसरा था तो कुछ मार्गों पर कुछेक साधन ही आते-जाते दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की तैयारी
बवानी खेड़ा (संवाद)। पुलिस ने कोरोना के नियमों को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बवानी खेड़ा पुलिस ने शहर के मुख्य चौक से लेकर पूरे बाजार में लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया। जिन लोगों ने मास्क नहीं लगाए थे, उनके चालान भी किए।

बवानी खेड़ा पुलिस ने नियमों के अनुसार शाम के 6 बजे ही पूरे बाजार को बंद करवा दिया। वहीं टीम का नेतृत्व कर रहे सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि पुलिस लोगों को कोरोना के नियमों के बारे में जागरूक कर रही है। जो लापरवाही बरत रहे हैं, उनके चालान काट रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस बारे में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना के नियमों का पालन करवाने के लिए शहर में अलग-अलग टीम बनाई गई हैं, जो कि शक्ति बरतेंगी और लोगों को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed