फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police will protect women while going from one place to another through 112 app: ADGP

112 एप के जरिये एक से दूसरी जगह जाते समय भी महिला की पुलिस करेगी सुरक्षा : एडीजीपी

Thu, 21 Sep 2023 10:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 21 Sep 2023 10:54 AM IST
विज्ञापन
Police will protect women while going from one place to another through 112 app: ADGP
भिवानी। रोहतक रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेंज केके राव ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर डायल-112 एप पर रजिस्ट्रेशन की पुलिस ने नई व्यवस्था की है। इस पर रजिस्ट्रेशन होने के बाद महिला एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए भी पुलिस से सुरक्षा के लिए मदद ले सकती है। इस एप पर पुलिस कर्मचारी उस महिला के सुरक्षित पहुंचने के बाद फीडबैक भी लेगा।
विज्ञापन

बुधवार को रोहतक रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केके राव ने पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद, पत्रकार वार्ता में केके राव ने कहा कि महिला थ्रीव्हीलर में सफर के दौरान भी डायल 112 एप डाउनलोड कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं। पुलिस तुरंत उस ऑटो की गतिविधि का पता लगाएगी। इसके अलावा अपराधी की संपत्ति कुर्की को लेकर भी पहचान किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिले में वांटेड और मोस्ट वांटेड अपराधियों व उनके परिजनों से संबंधित संपत्ति की पहचान की जाएगी, जिसके बाद उसकी कुर्की कराएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने जिले की भौगोलिक परिस्थितियों, थाना और चौकियों से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। बैठक में आपराधिक आंकड़ों की तुलनात्मक समीक्षा की गई। एडीजीपी ने संगीन किस्म के अपराधों से जुड़ीं शिकायतों की गहनता से जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। नशा तस्करी के अवैध धंधों पर अंकुश लगाने और नशाखोरी का अवैध कार्य करने वालों पर भी शिकंजा कसने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेफ सिटी अभियान के तहत होगी महिलाओं की सुरक्षा

एडीजीपी ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में सेफ सिटी अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत महिला सुरक्षा को लेकर विभिन्न पहलुओं को अपनाते हुए काम किया जा रहा है। इसी क्रम में डायल 112 एप के संबंध में जागरूक करके स्कूल, कॉलेज व शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं तथा अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाए। इसके तहत महिलाओं को 112 पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसी क्रम में सभी ऑटो का डाटा तैयार किया जाएगा, ताकि सफर के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले और दबंग लोगों की सूची बनाकर नियम अनुसार उन पर कार्रवाई की जाए।




हॉट स्पॉट पर होगी पुलिस कर्मियों की तैनाती

एडीजीपी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं से छेड़छाड़ वाले हॉटस्पॉट क्षेत्र का पता लगाकर वहां पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आमजन से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करके उचित समाधान किया जाएं, ताकि शिकायत कर्ता को समय पर न्याय मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed