फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police stopped the entry of e-rickshaws, auto rickshaws and cars by placing blockades in the markets.

Bhiwani News: पुलिस ने बाजारों में नाके लगाकर बंद किया ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा और कार का प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the entry of e-rickshaws, auto rickshaws and cars by placing blockades in the markets.
भिवानी। शहर थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से त्योहारी सीजन के चलते घंटाघर से सराय चौपटा और सराय चौपटा से बिचला बाजार होते हुए जैन चौक तक ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा और कार का प्रवेश बंद कर दिया है। हालांकि इन बाजारों में पहले से ही सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक वाहनों का प्रवेश निषेध हैं, मगर प्रशासन ने दुकानों पर आवाजाही के लिए कुछ ढील दी थी, मगर अब ये प्रतिबंद पूरी तरह से त्योहारी सीजन तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने घंटाघर पर बेरिकेडिंग कर शहर के घंटाघर से सराय चौपटा बाजार तक ई-रिक्शा, ऑटो और कार की एंट्री को पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। बुधवार को शहर के घंटाघर, सराय चौपटा, नया बाजार, जैन चौक वैश्य स्कूल के पास शहर थाना पुलिस ने बेरिकेड लगा दिए। बाजार में केवल दूपहिया वाहन चालक ही प्रवेश करते नजर आए। लोगों को बाजार में खरीदारी के लिए नाके से पैदल जाना पड़ा। पुलिस की इस सख्ती से बाजारों में वाहनों का आवागमन बंद होने के कारण बाजार की सड़के खुली-खुली नजर आई। शहर के किरोड़ीमल मंदिर, बिचला बाजार, गोशाला मार्केट, बर्तन बाजार में त्योहारी सीजन के चलते भीड़ ज्यादा होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बुधवार को शहर थाना पुलिस के अंतर्गत आने वाली दिनोद चौकी, जैन चौकी बीटीएम चौकी और अनाज मंडी चौकी पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में बेरिकेड लगाकर वाहनों को रोका। इस दौरान ई-रिक्शा, ऑटो और कार की बाजारों में एंट्री पर रोक लगाने के कारण वाहन चालकों को अपने वाहन खड़े करने में और बाजार में आने में परेशानी हुई। बाजार में ओर दिनों के चलते बुधवार को जाम की स्थिति नहीं बनी। जिसे सुचारू करने में ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में भीड़ ज्यादा होने के कारण संबंधित चौकी इंचार्जों को निर्देश दिए है कि अपने-अपने क्षेत्र में बेरिकेड लगाकर बाजारों में ई-रिक्शा, ऑटो और गाड़ियों को आवागमन रोके। ये अभियान ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चलाया गया है। जो दिपावली तक जारी रहेगा।
-विद्यानंद, एसएचओ शहर थाना पुलिस भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed