{"_id":"67210a0a311112682e0d8c55","slug":"police-recovered-a-consignment-of-415-kg-of-firecrackers-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125033-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पुलिस ने 415 किलो पटाखा की खेप बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पुलिस ने 415 किलो पटाखा की खेप बरामद की
Tue, 29 Oct 2024 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 29 Oct 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। तोशाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंडी के पीछे एक गोदाम से अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कोई व्यक्ति अनाज मंडी के पीछे गोदाम से पटाखे बेच रहा है। तभी पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तोशाम निवासी संजय मौके से भाग गया।
पुलिस ने गोदाम की तलाशी ली तो वहां भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। इन पटाखों के भंडारण और बिक्री का कोई लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने पटाखों का वजन करवाया तो यह लगभग 415 किलोग्राम मिला। इसमें विभिन्न प्रकार के पटाखे, फुलझड़ियां और अन्य विस्फोटक सामान शामिल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
घर के आगे कूड़ा डालने को लेकर हुआ विवाद, दंपती सहित तीन पर केस दर्ज
भिवानी। कोंट रोड डॉग फार्म के समीप स्थित एक घर के आगे कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में एक महिला व उसके पति पर पड़ोस के ही एक परिवार ने डंडों से पिटाई कर दी। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं इस संबंध में दंपती सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में कोंट रोड क्षेत्र निवासी सरोज ने बताया कि गत 28 अक्तूबर की सुबह साढ़े नौ बजे वह अपने घर के आगे गली में दीवार के साथ झाड़ू निकाल रही थी। उसी समय पड़ोसन मोनिका ने अपने घर की छत से कूड़ा उनके घर के आगे डाल दिया।
इस पर उसने कूड़ा डालने पर टोका तो उसके साथ गाली गलौज की और फिर नीचे आकर उसके पति व बेटे के साथ मिलकर उसकी व उसके पति के साथ डंडों से पिटाई कर डाली। आसपास के लोगों ने उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस ने सरोज की शिकायत पर आरोपी महिला व उसके पति और बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।