{"_id":"63220730bb8dff03842bf70f","slug":"police-lose-hands-in-jatu-lohari-robbery-and-murder-case-bhiwani-news-hsr6419062153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटू लोहारी लूट व मर्डर मामले में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाटू लोहारी लूट व मर्डर मामले में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव जाटू लुहारी मर्डर मामले में वारदात के 40 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि पुलिस मामले को सुलझाने को लेकर हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए छह टीमों का गठन कर लिया है।
गौरतलब है कि गांव जाटू लुहारी में मंगलवार सुबह करीब ड़ेढ बजे अपने घर पर सो रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग सूबे सिंह की लूटपाट के बाद हत्या कर दी थी और मृतक की पत्नी व पुत्र को घायल कर दिया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी कृष्णा के बयान पर अज्ञात के खिलाफ लूट व हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। वारदात के बाद से ही गांव में पुलिस निरंतर घूम रही है। पुलिस अधीक्षक घटना पर नजर बनाए हुए हैं। घटना के 40 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है।
इस बारे में थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि जाटू लोहारी मर्डर मामले को लेकर पुलिस की तफ्तीश जारी है। अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने कहा कि वह आम जन से भी अपील करते हैं कि इस मामले की कोई भी सूचना हो तो वे उनके मोबाइल नंबर 8814011416 पर कॉल व व्हाट्सएप पर सूचना दे सकते हैं, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। संवाद