{"_id":"6461386e5e8ac10e3103fac4","slug":"police-launched-a-special-campaign-against-drug-smugglers-bhiwani-news-c-21-1-132990-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मादक पदार्थ तस्कर के खिलाफ पुलिस ने चलाया विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मादक पदार्थ तस्कर के खिलाफ पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
Mon, 15 May 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 15 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
घर के अंदर जांच करती पुलिस।
बवानीखेड़ा। पुलिस ने बवानीखेड़ा, रोहनात और जमालपुर गांव में मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में एएसपी लोगेश कुमार के नेतृत्व में 150 पुलिसकर्मी शामिल हुए। इस अभियान में पुलिस की विभिन्न टीमें गठित करके सुबह छह बजे से दबिश दी गई।
इस दौरान पुलिस ने बवानीखेड़ा में वार्ड-2 में दो जगहों से 328 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके अलावा गांव रोहनात में रेड करके बिल्लू नामक व्यक्ति की गाड़ी से 624 ग्राम गांजा बरामद किया है। वहीं, रानी पत्नी अशोक के घर से 562 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। महिला का पति अशोक मादक पदार्थ अधिनियम में जिला कारागार में दस साल की सजा काट रहा है। इसके अलावा पुलिस ने 18 बाइक, दो स्कूटी और दो पिकअप को जांच के लिए कब्जे में लिया है। पुलिस वाहनों के दस्तावेजों की जांच कर रही है। दस्तावेजों में त्रुटि होने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सहायक पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने जनता से अपील की है कि उनके क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति मादक पदार्थ बेचने का कार्य करता है, तो इसकी तुरंत सूचना अपने संबंधित पुलिस थाना/ चौकी या 112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।