फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police issued 57,339 challans in nine months, highest number of cases for not wearing helmet and seat belt

Bhiwani News: नौ महीने में पुलिस ने काटे 57,339 चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने के मामले सबसे अधिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police issued 57,339 challans in nine months, highest number of cases for not wearing helmet and seat belt
भिवानी। जिला पुलिस ने एक जनवरी से 30 सितंबर तक नौ महीने में मोटर वाहन अधिनियम की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि इस दौरान कुल 57,339 चालान किए गए।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट न पहनने पर 25,835 चालान किए गए, जबकि गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट न लगाने पर 2,496 चालान दर्ज किए गए। गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले 169 वाहन चालकों का चालान किया गया। बुलेट मोटर साइकिल का सायलेंसर बदलकर चलाने वालों के 214 चालान किए गए।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हेलमेट न पहनना, सीट बेल्ट न लगाना, मोबाइल फोन पर बात करना, ट्रिपल राइडिंग और ब्लैक फिल्म लगाने के उल्लंघन पर ऑनलाइन चालान कर रजिस्टर्ड नंबर पर भेजे गए। लेन चेंज के 6,162 और रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 2,691 चालान किए गए। इसके अलावा मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघन करने पर 13,990 पोस्टल चालान जारी किए गए। ओवर स्पीडिंग के मामलों में 3,923, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 834 और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले 292 चालान किए गए। इसके अलावा अन्य विभिन्न उल्लंघनों के 2,050 चालान भी काटे गए। एसपी सुमित कुमार ने कहा कि नियमों का पालन कर वाहन चलाना हर चालक की जिम्मेदारी है और पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed