{"_id":"5f947a7f8ebc3e9ba661c67e","slug":"police-encroachment-market-shopkeeper-bhiwani-news-rtk579925664","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप अधिकारी नहीं पहुंचे तो पुलिस ने दुकानों के आगे से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप अधिकारी नहीं पहुंचे तो पुलिस ने दुकानों के आगे से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
नया बाजार में फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाते सिटी एसएचओ रविन्द्र कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। त्योहारी और शादियों के सीजन में बाजारों के अंदर अतिक्रमण की वजह से जाम की स्थिति बन रही है। यही वजह है कि नगर परिषद अधिकारियों की उदासीनता से ट्रैफिक पुलिस को भी जाम सुलझाने में घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। शनिवार को सिटी पुलिस थाना एसएचओ की टीम ने सराय चौपटा से लेकर नया बाजार क्षेत्र में दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। हालांकि पुलिस के जाते ही फिर से दुकानदारों ने फुटपाथ पर सामान सजा लिया।
त्योहारी सीजन के दौरान शहर के भीड़ भरे बाजारों और सरकुलर रोड पर जाम की स्थिति बन रही हैं, क्योंकि बाजारों में फुटपाथ ही नहीं सड़क तक दुकानें सजी है। अतिक्रमण के कारण नया बाजार की 54 फीट चौड़ी सड़क सिकुड़कर महज 44 फीट की रह गई है। सिटी पुलिस थाना एसएचओ ने दो बार अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर परिषद अधिकारियों को पत्र लिखा। पुलिस का कहना है कि दुकानों के आगे अतिक्रमण की वजह से वाहनों की पार्किंग सड़क पर हो रही है और आवागमन भी बाधित हो रहा है। बाजारों में खरीदारी करने वालों की तादाद भी लगातार बढ़ रही है। हालांकि पुलिस ने बाजारों में कई जगह नाके भी लगाए हुए हैं। मगर इन नाकों के बावजूद अतिक्रमण की वजह से 25 से 30 फीट चौड़ी सड़क भी मात्र सात से 10 फीट की ही बची है। ऐसे में वाहन भी जाम में फंस रहे हैं। दरअसल नया बाजार क्षेत्र में अधिकांश दुकानदार मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान को फुटपाथ पर ही सजाए हुए हैं।
रंग-पेंट और पानी की टंकियां तक सड़क पर रखी
नया बाजार और सराय चौपटा क्षेत्र में अधिकांश रंग रोगन और सेनेटरी का सामान में पानी की टंकियां तक सड़क पर रखी हुई थी। पुलिस ने रंग-पेंट व्यापारियों को दुकान के अंदर ही डिब्बे और अन्य सामान रखकर बिक्री करने की हिदायत दी। फुटपाथ पर सिंचाई में इस्तेमाल होने वाले पाइप भी डाले हुए थे, जिन्हें भी समेटकर दुकान के अंदर कराया गया।
विज्ञापन
नगर परिषद की टीमें नहीं हटवा रही बाजारों में अतिक्रमण
सिटी पुलिस थाना एसएचओ रवींद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने दो बार नगर परिषद को बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र लिखा। नप अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए समय तो तय किया मगर कोई नहीं आया। जाम के हालात के चलते पुलिस ने अपने स्तर पर दुकानदारों को फुटपाथ पर सामान नहीं रखने की हिदायत दी है। भविष्य में रास्ता बाधित करने पर कार्रवाई की भी बात कही गई है। नगर परिषद से भी अतिक्रमण हटवाने के लिए सहयोग मांगा जाएगा।
कोट्स -
अतिक्रमण गलत है। फेस्टिवल सीजन में भीड़ ज्यादा रहती है और अतिक्रमण के कारण समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। बाजारों में पार्किंग नहीं होना भी बड़ी समस्या है। मजबूरी में लोग सड़क पर वाहन खड़े करते है। ऐसे में जरूरी है कि बाजारों के लिए अलग से पार्किंग सुविधा शुरू की जाए। दुकानदारों के लिए भी जरूरी है कि वे अतिक्रमण न करें।
- सचिन जैन, संचालक वर्धमान ज्वैलर्स
सराय चौपटा में जाम का मुख्य कारण चार पहिया गाड़ियां है। लोग सड़क पर गाड़ी खड़ी कर खरीददारी करने चले जाते है। बाजारों में पार्किंग है नहीं, जिस कारण जाम लगता है। इसके लिए जरूरी है कि पुलिस जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाए और चार पहिया वाहनों और बड़े वाहनों को बाजारों में आने से रोके। दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण गलत है, मगर ये सोचते है कि त्योहारी सीजन में ही कुछ कमाई होती है। अगर ज्यादा है तो वह गलत है और उसे हटाया जाना चाहिए।
- आनंद बासिया, दुकानदार
बाजारों में जाम का मुख्य कारण फिलहाल चार पहिया वाहन है। बेशक पुलिस ने नाके लगाकर बाजारों में चार पहिया वाहनों की एंट्री रोकी है मगर वाहन मालिक किसी न किसी विभाग का अधिकारी, कर्मचारी बता प्रवेश कर जाते है। सख्ती से यह पालना होनी चाहिए कि किसी की भी कार या चार पहिया, बड़े वाहन बाजार में न आए। अतिक्रमण भी समस्या है और दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करना चाहिए। वह दुकानदारों को इस बारे में समझाते भी है और आगे भी जागरूक करेंगे।
- भानूप्रकाश, प्रधान नगर व्यापार मंडल