फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police arrested farmer leaders, released after four hours

Bhiwani News: किसान नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार घंटे बाद छोड़ा

Sun, 28 May 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 28 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Police arrested farmer leaders, released after four hours
लोहारू पुलिस थाने में थाना प्रभारी के पास यूं बैठे रहे लोहारू के किसान नेता।
लोहारू। दिल्ली में पहलवानों के समर्थन में रविवार को संसद भवन दिल्ली तक कूच करने का शीर्ष किसान नेताओं ने आह्वान किया था। लेकिन दिल्ली कूच को विफल करने के लिए लोहारू में पुलिस ने अल सुबह ही आधा दर्जन से अधिक किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और करीब चार घंटे तक पुलिस थाने में बैठाए रखा। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। गुस्साए किसान नेताओं ने सरकार को तानाशाह सरकार बताते हुए कहा कि आने वाले समय में केंद्र और प्रदेश की सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

दिल्ली कूच को विफल करने के लिए रविवार अल सुबह ही लोहारू थाना पुलिस ने भाकियू के हलका प्रधान रवींद्र कसवां, किसान नेता दयानंद सांगवान, लख्मीचंद सैनी, नरेंद्र फरटिया, प्रधान कर्मबीर फरटिया, प्रहलाद राहड़ व अन्य किसान नेताओं को घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और लोहारू पुलिस थाने में चार घंटे तक बैठाए रखा। प्रधान रवींद्र कसवां ने कहा कि जो पहलवान आज दिल्ली में हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने दिल्ली कूच की तैयार कर रखी थी लेकिन पुलिस ने उन्हें सुबह ही गिरफ्तार करके लोकतंत्र का हनन करने का काम किया है।
विज्ञापन


पुलिस को चकमा दे रेलगाड़ी से दिल्ली पहुंचे कई किसान नेता
दिल्ली कूच के लिए रविवार को भाकियू के जिला प्रधान मेवासिंह आर्य, आजाद सिंह भूंगला, उमेद फरटिया, धर्मपाल बारवास, रामकुमार, रणसिंह, गोपी, जयसिंह सहित अनेक किसान नेता पुलिस को चकमा देते हुए सुबह 3:10 बजे की रेलगाड़ी से ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मेवासिंह आर्य ने बताया कि वे दिल्ली पहुंच गए थे। लेकिन वहां भी भारी पुलिस बल तैनात था और उन्हें जंतर-मंतर के पास से गिरफ्तार कर कापसहेड़ा पुलिस थाने में शाम तक बंदी बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed