{"_id":"696fdecac4591bcd960f31c3","slug":"pm-surya-ghar-yojana-will-provide-relief-in-electricity-bills-and-will-also-promote-environmental-protection-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-145682-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में राहत, पर्यावरण संरक्षण को भी मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में राहत, पर्यावरण संरक्षण को भी मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन
पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद एडीसी दीपक बाबूलाल व अन्य अधिकारी।
भिवानी। ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने और आमजन को बिजली बिल के बोझ से राहत देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है जिससे बिजली बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित होता है। यह बात एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मंगलवार को कही। वे बिजली निगम की ओर से पंचायत भवन में आयोजित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों, नगर परिषद और जिला परिषद के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 17 लाभपात्र व्यक्तियों को योजना के तहत अनुदान लाभ के चेक भी भेंट किए।
एडीसी करवा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की भूमिका इस योजना को जन-जन तक पहुंचाने में बेहद अहम है। उन्होंने प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को इस योजना के लाभों के प्रति जागरूक करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवार सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली खर्च कम कर सकें। जिला परिषद के सीईओ अजय चोपड़ा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने घर पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाया हुआ है, जिससे बिजली बिल में काफी राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि सोलर सिस्टम एक बार लगाने के बाद 25 साल से अधिक समय तक चलता है और इस पर कोई अतिरिक्त खर्च नहीं आता। साथ ही बिजली गुल होने की समस्या से भी राहत मिलती है।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता विनोद पूनिया ने योजना की तकनीकी और आर्थिक जानकारी देते हुए बताया कि दो किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम प्रतिदिन लगभग 8 से 10 यूनिट बिजली उत्पादन करता है, जो मासिक रूप से करीब 300 यूनिट तक होता है। यह एक मध्यम वर्गीय परिवार की जरूरतों के लिए पर्याप्त है जिससे बिजली बिल लगभग शून्य हो सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अंत्योदय परिवार, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है और वार्षिक बिजली खपत 2400 यूनिट तक है उन्हें दो किलोवाट सोलर सिस्टम पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपये और हरियाणा सरकार से 50 हजार रुपये, कुल 1 लाख 10 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। वहीं जिन परिवारों की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है और बिजली खपत 2400 यूनिट तक है उन्हें केंद्र सरकार से 60 हजार रुपये और प्रदेश सरकार से 20 हजार रुपये, कुल 80 हजार रुपये का अनुदान मिलता है।
इसके अलावा जिन घरेलू उपभोक्ताओं की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक है उन्हें केंद्र सरकार की ओर से एक किलोवाट पर 30 हजार रुपये और दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इच्छुक उपभोक्ता आधिकारिक वेबसाइट पीएमसूर्याघरडॉटजीओवीडॉटइन पर घर बैठे पंजीकरण कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में किसी प्रकार की परेशानी होने पर उपभोक्ता अपने नजदीकी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में डीडीपीओ सोमबीर कादयान, कार्यकारी अभियंता संजय रंगा और नगर परिषद के ईओ राजा राम सहित अन्य अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।