फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pipes lying in the middle of the road may become the cause of an accident.

Bhiwani News: सड़क के बीचोबीच पड़े पाइप कहीं बन न जाए हादसे का कारण

Mon, 30 Oct 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 30 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Pipes lying in the middle of the road may become the cause of an accident.
महम रोड पर चांग गांव के समीप सड़क पर पड़े पाइप जो दे रहे है हादसों को न्योता
भिवानी। चांग ड्रेन नंबर दो तक करीब तीन किलोमीटर लंबी बारिश के पानी निकासी के लिए पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। ये कार्य करीब तीन करोड़ के अधिक बजट से पूरा होगा। ये लाइन भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर गांव चांग व आसपास के खेतों से बारिश के पानी की निकासी के लिए बौंद डिविजन के तहत सिंचाई विभाग डलवा रहा है।
विज्ञापन

एजेंसी सड़क किनारे बड़े पाइप डालने का काम कर रही है। ये पाइप सड़क के बीचोबीच रखे हैं। जिसकी वजह से किसी भी समय राहगीरों के साथ कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे ज्यादा खतरा रात के समय होता है, क्योंकि भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट का कोई प्रबंध नहीं है न ही संकेतक और सूचक लगे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर अब मौसम में भी बदलाव आने लगा है। ठंड के मौसम में कोहरा होने से हादसा होने का खतरा और ज्यादा बढ़ जाएगा। ये पाइपलाइन गांव चांग से चांग ड्रेन नंबर दो तक करीब तीन किलोमीटर लंबी है। करीब आधे से अधिक हिस्से में पाइप लाइन डालने का काम पूरा हो चुका है। इस पाइप लाइन में कई जगह मैनहोल भी बनाए गए हैं, ताकि लाइन की रुकावट के दौरान उसकी सीवरेज सिस्टम की तरह ही सफाई कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश के पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। एजेंसी को हिदायत दी गई हैं कि वे सुरक्षित तरीके से पाइपों को रखे इनको सड़क पर न रखा जाए। इस संबंध में विभाग की तरफ से पत्र भी एजेंसी को जारी किया है। पाइपलाइन डालने का काम भी जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।
-गौरव लांबा, कार्यकारी अभियंता बौंद डिविजन सिंचाई विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed