{"_id":"678a964c333320fc660d1abb","slug":"pipe-laying-work-stopped-after-protest-by-farmers-in-kont-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-128708-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कोंट में किसानों के विरोध के बाद रोका पाइप डालने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कोंट में किसानों के विरोध के बाद रोका पाइप डालने का काम
Fri, 17 Jan 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
गांव कौंट में किसानों से बातचीत करते जिला प्रशासन अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। गांव कोंट में शुक्रवार को तेल कंपनी के अधिकारी पुलिस प्रशासन की मदद से तेल पाइप लाइन दबाने पहुंच गए। वहीं किसानों को भनक लगते ही किसान भी काम रुकवाने के लिए वहां पहुंच गए। आपसी टकराव होते-होते बच गया।
जिला प्रशासन की तरफ से बीडीपीओ भिवानी ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे आज काम बंद कर देंगे और सोमवार को उपायुक्त से मिलकर मुख्यमंत्री से समय लेकर मुआवजे संबंधी बातचीत करवा दी जाएगी।
इस बीच किसान सभा के जिला उपप्रधान कामरेड ओमप्रकाश ने प्रशासन की इस कार्रवाई को जोर जबरदस्ती बताया। क्योंकि इस इलाके के किसान पिछले चार-पांच महीने से पाइप लाइन के बदले में न्यायोचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वे इस संबंध में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, सांसद धर्मबीर व महिला बाल विकास एवं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी से मिलकर मुआवजा बढ़ाने की मांग कर चुके हैं, फिर भी जिला प्रशासन व सरकार संबंधित कंपनी से मिलकर पीड़ित किसानों के साथ जबरदस्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस आंदोलन के नेता उमरावत से दिनेश शर्मा व कोंट से जयपाल ने बताया कि जिला प्रशासन व संबंधित कंपनी उनकी जायज मांग को अनसुना कर रही है और बगैर वाजिब मुआवजा दिए ताकत के बल पर पाइप लाइन डालना चाहते हैं। संवाद